दिल्ली

शरजील के बाद अब एक और छात्रा का आया विवादित VIDEO

Sujeet Kumar Gupta
27 Jan 2020 7:53 AM GMT
शरजील के बाद अब एक और छात्रा का आया विवादित VIDEO
x

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र शरजील इमाम ने असम को भारत से अलग करने का बयान देने के बाद अब एक और कथित विवादित वीडियो सामने आया है। वीडियो में छात्रा कह रही है, 'आज हमे सब उतरे हैं सीएए-एनआरसी की वजह से उतरे हैं...सिर्फ उसके खिलाफ नहीं उतरे हैं...हमारा किसी चीज पर भरोसा नहीं है. CAA-NRC के बाद हमारा भरोसा नहीं है किसी पर...ना हम सरकार पर भरोसा कर सकते हैं, ना सुप्रीम कोर्ट पर...ये वही सुप्रीम कोर्ट है कि आज पता चलता है कि अफजल गुरु का संसद हमले में कोई हाथ नहीं था.'

प्रदर्शनकारी के वीडियो को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्विटर पर शेयर किया है। यह वीडियो दिल्ली के शाहीन बाग का बताया जा रहा है। हालांकि शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने शरजिल इमाम के वीडियो से किनारा करते हुए कहा था कि उसने शाहीन बाग में ऐसा बयान नहीं दिया था।

वीडियो को ट्वीट करते हुए पात्रा ने लिखा, 'अब उस नापाक शरजील इमाम के बाद जरा इस मोहतरमा को भी सुन लीजिए- 'हमें किसी पे भरोसा नहीं है' 'इस सुप्रीम कोर्ट पर भी विश्वास नहीं।' अफजल गुरु निर्दोष था। रामजन्मभूमि पर मस्जिद बननी थी। दोस्तों इतने जहर की खेती (वो भी बड़े पैमाने पर उत्पादन) इन कुछ ही दिनो में तो नहीं हुई होगी?'

बता दें कि इससे पहले जेएनयू (JNU) के छात्र शरजील इमाम का एक वीडियो सामने आया था. जिसमें वह असम को भारत से अलग करने की बात कह रहा है. इस वीडियो को भी संबित पात्रा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया था।


Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story