

Akanksha Dubey Death: कांग्रेस के नेता अजय राय ने आकांक्षा दुबे मौत के मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि यह सुसाइड नहीं बल्कि हत्या का षड्यंत्र है और हत्यारों को बचाया जा रहा है.
Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में वाराणसी पुलिस ने आरोपी सिंगर समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. आकांक्षा की मां मधु दुबे ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या की गई है वहीं अब इस मामले पर कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष और यूपी सरकार के पूर्व मंत्री अजय राय ने बड़ा दावा किया है उन्होंने कहा कि भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या की गई है
अजय राय आकांक्षा दुबे के आवास पर शुक्रवार को आयोजित शोक सभा में गए थे और उन्होंने पुष्प अर्पित करते हुए और आकांक्षा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार को सांत्वना दी.
इस दौरान अजय राय ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सीबीआई की जांच कराना अति आवश्यक है और परिजनों की यह मांग करना सही है. उन्होंने आकांक्षा की मां का समर्थन करते हुए सीबीआई जांच करने के लिए कहा और उन्होंने यह भी कहा कि यह एक षड्यंत्र था अभिनेत्री को मारा गया है. उन्होंने कहा कि हत्यारों को बचाने वालों को राजनीतिक संरक्षण का सच दिखाया जाएगा कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि यह निश्चित रूप से आत्महत्या नहीं है. अभिनेत्री की हत्या कराई गई है. उसके परिजनों की मांग सही है आपको बता दें कि यह अभिनेत्री केवल 25 साल की थी. आकांक्षा दुबे 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ के होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. बाद में पुलिस को उनका शव फंदे से झूलता हुआ मिला था.पुलिस ने आकांक्षा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गायक समर सिंह को गुरुवार रात गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है.
कांग्रेस नेता ने कहा, ''जब यह मालूम हुआ कि शुक्रवार को वो दिवंगत अभिनेत्री के घर जा रहे हैं तो सरकार ने रात में ही समर सिंह को गिरफ्तार करा लिया.'' राय ने दावा किया कि समर सिंह को सरकार ने सिर्फ इसलिए पकड़ा क्योंकि आज उनके आने की सूचना थी. आकांक्षा की मां मधु दुबे ने सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर आरोप लगाया था कि उन्हीं लोगों ने उनकी बेटी को मारा है क्योंकि उन दोनों ने आकांक्षा का करोड़ों रुपए मार रखा था और जब आकांक्षा उनसे अपने पैसे मांगती थी तो वह उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे.




