लाइफ स्टाइल

55 साल के अक्षय कुमार कर रहे थे मोनी राय और सोनम बाजवा के संग डांस जब उतारी शर्ट लोगों ने कर दिया ट्रोल

Anshika
9 April 2023 3:15 PM IST
55 साल के अक्षय कुमार कर रहे थे मोनी राय और सोनम बाजवा के संग डांस जब उतारी शर्ट लोगों ने कर दिया ट्रोल
x
यूं तो अक्षय कुमार और विवादों का चोली दामन का साथ है. अक्षय कुमार हमेशा किसी ना किसी वजह से विवादों में फंस ही जाते हैं ऐसे में अक्षय कुमार अपने वीडियो को लेकर काफी चर्चा में छाए हुए हैं

Akshay Kumar Dance Video: यूं तो अक्षय कुमार और विवादों का चोली दामन का साथ है. अक्षय कुमार हमेशा किसी ना किसी वजह से विवादों में फंस ही जाते हैं ऐसे में अक्षय कुमार अपने वीडियो को लेकर काफी चर्चा में छाए हुए हैं जिसे लेकर अब अक्षय कुमार को जबरदस्त तरीके से ट्रोल भी किया जा रहा है. इस वीडियो में अक्षय कुमार ने अपनी शर्ट उतार दी है और मोनी राय और सोनम बाजवा अभिनेत्रियों के साथ डांस कर रहे हैं. उनका यह अंदाज देखकर उनके फैंस अब उन पर गुस्सा रहे हैं. अक्षय कुमार इंडस्ट्री के सबसे हिट अभिनेताओं में से एक हैं उन्होंने कई बार अपने फिटनेस का मंत्र भी लोगों के साथ शेयर किया है और आज भी उनकी फिटनेस बरकरार है लेकिन अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आजकल कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। अक्षय कुमार की पिछली फिल्में काफी समय से फ्लॉप हो रही है अक्षय कुमार को उतने दर्शक भी नहीं मिले जितने की उन्हें उम्मीद थी।

अक्षय कुमार का मौनी रॉय और पंजाबी सिनेमा की अभिनेत्री सोनम बाजवा के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अक्षय कुमार शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं और डांस कर रहे हैं। अक्षय कुमार का यह वीडियो इंटरनेट पर आने के बाद अब ट्विटर भी दो भागों में बढ़ गया है। अभिनेता का ये वीडियो, उनके टूर 'द एंटरटेनर्स' के दौरान का है, जिसमें वह अमेरिका में मौनी रॉय, सोनम बाजवा, नोरा फतेही और दिशा पटानी जैसी बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ डांस कर रहे थे. एक म्यूजिक इवेंट के इस वीडियो में अभिनेता को अपनी 2012 में आई फिल्म 'खिलाड़ी 786' के 'बलमा' पर नाचते हुए देखा जा सकता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मोनी राय और सोनम बाजवा के साथ नाचते हुए अक्षय कुमार का यह वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर अब यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें काफी पसंद भी कर रहे हैं।एक कमेंट में लिखा, "वह अब भी एथलीट हैं." हालांकि, इंटरनेट का एक वर्ग उनके प्रदर्शन से नाखुश भी लगा. एक यूजर ने लिखा, 'अक्षय कुमार को शर्म आनी चाहिए. टैलेंटलेस, सब पैसे का लालच.'

एक यूजर ने अक्षय कुमार के मौनी रॉय और सोनम बाजवा के साथ शर्टलेस होकर डांस करने वाले वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- '59 साल के शर्टलेस अंकल 23-24 साल की लड़कियों के साथ नाचते हुए और क्रीपी स्टेप्स करते देखना बहुत ही क्रिंज लग रहा है. ये अक्षय कुमार के लिए बहुत बड़ा डाउनफॉल है.' इससे पहले भी अभिनेता का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह नोरा फतेही के साथ सामंथा के हिट नंबर 'ओ अंटावा' पर डांस करते दिखे थे.

Next Story