दिल्ली

अब एलेक्सा पर नहीं सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की आवाज, जानिए आखिर अमेजॉन ने क्यों लिया ऐसा फैसला??

Smriti Nigam
2 Jun 2023 6:32 AM GMT
अब एलेक्सा पर नहीं सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की आवाज, जानिए आखिर अमेजॉन ने क्यों लिया ऐसा फैसला??
x
अमेजॉन एलेक्सा पर सेलिब्रिटी वॉइस फीचर को अब बंद कर दिया है यानी अब आप अमिताभ बच्चन जैसी मशहूर हस्तियों की आवाज एलेक्सा पर नहीं सुन पाएंगे।

अमेजॉन एलेक्सा पर सेलिब्रिटी वॉइस फीचर को अब बंद कर दिया है यानी अब आप अमिताभ बच्चन जैसी मशहूर हस्तियों की आवाज एलेक्सा पर नहीं सुन पाएंगे।यह फीचर ग्लोबल लेवल पर बंद हो रहा है।

अमेजॉन अलेक्सा पर सेलिब्रिटी वॉइस फीचर बंद करने के बारे में बताया है जिसका मतलब यह है कि अब मेगास्टार अमिताभ बच्चन, अमेरिकी एक्टर सैमुअल जैकसन, पूर्व अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी शकील ओ नील जैसी मशहूर हस्तियों की आवाज एलेक्सा पर नहीं सुनाई देगी।यह फीचर ग्लोबल लेवल पर बंद किया जा रहा है।साथ ही ऐमेज़ॉन आने वाले दिनों में एलेक्सा पावर डिवाइस पर सेलिब्रिटी वॉइस को बंद कर देगा।

अमेजन अब अमिताभ बच्चन की आवाज को नहीं खरीद पा रहे। यूजर्स एलेक्सा पर अमिताभ बच्चन की आवाज खरीदते समय पेज पर लिखा जाता है अब यह फीचर खरीद के लिए उपलब्ध नहीं है लेकिन जिन यूजर्स ने पहले से खरीदा था वह खरीद तारीख से लेकर 1 साल तक इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

एलेक्सा पर जैक्सन की आवाज खरीदने पर पेज पर लिखकर आता है कि व्यक्तित्व आवाज अब खरीद के लिए उपलब्ध नहीं है और जिन यूजेस ने इस वॉइस को खरीदा था वह कुछ समय तक इसका उपयोग कर सकते हैं। जैक्सन की वह पहली आवाज थी जिसे इस में पेश किया गया था और वह यूजर्स को चुटकुले और कहानियां सुनाते थे और उनके सवालों के जवाब भी देते थे।

सेलिब्रिटी वॉयस, जो 2019 में शुरू हुई, अमेजन के न्यूरल टेक्स्ट-टू-स्पीच मॉडल का उपयोग करती है। इसका उद्देश्य ज्यादा साउंड देना है।2020 में, फीचर भारत में आया और बच्चन देश में एलेक्सा के लिए पहली सेलिब्रिटी आवाज बन गए.

अमेजॉन एलेक्सा पर सेलिब्रिटी वॉइस फीचर को अब बंद कर दिया है यानी अब आप अमिताभ बच्चन जैसी मशहूर हस्तियों की आवाज एलेक्सा पर नहीं सुन पाएंगे। यह फीचर ग्लोबल लेवल पर बंद हो रहा है। अमेजॉन अलेक्सा पर सेलिब्रिटी वॉइस फीचर बंद करने के बारे में बताया है।

Next Story