लाइफ स्टाइल

जानिए अनिल कपूर क्यों है नाराज रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण से नहीं किया है 4 साल से कोई भी संपर्क

Anshika
29 March 2023 12:12 PM GMT
जानिए अनिल कपूर क्यों है नाराज रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण से नहीं किया है 4 साल से कोई भी संपर्क
x
दीपिका और रणवीर की जोड़ी एक दूसरे के साथ काफी खूबसूरत नजर आती है। इन दोनों ने 4 साल पहले एक दूसरे से शादी कर ली थी लेकिन क्या आपको पता है कि

दीपिका और रणवीर की जोड़ी एक दूसरे के साथ काफी खूबसूरत नजर आती है। इन दोनों ने 4 साल पहले एक दूसरे से शादी कर ली थी लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के अभिनेता अनिल कपूर इन दोनों की जोड़ी को देख कर कभी खुश नहीं रहते हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की फेमस जोड़ियों में से एक है ।जबसे 2018 में इन दोनों ने एक दूसरे से शादी का ऐलान किया उसके बाद लोग मानने लगे थे कि यह दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं और सभी ने इनको शुभकामना संदेश भी दिए थे लेकिन अनिल कपूर दीपिका पादुकोण और रणवीर की शादी से बिल्कुल भी खुश नहीं थे और वह आज तक इन दोनों से नाराज हैं।दीपिका पादुकोण कई सारी फिल्मों में नजर आ चुकी है और उन्होंने बॉलीवुड को कई सारी सुपरहिट फिल्में भी दी है। साल 2023 दीपिका पादुकोण के लिए काफी अच्छा रहा। उन्होंने इस साल की शानदार शुरुआत की। साल के शुरू होते ही उनकी फिल्म शाहरुख खान के साथ आई जिसका नाम था पठान। पठान ने देखते-देखते बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और कई सारे रिकॉर्ड कायम कर दिए। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण ने भी शानदार भूमिका निभाई है और अभी फिल्म के सुपरहिट होने के बाद दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ खूबसूरत पल गुजारते हुए नजर आ रही हैं।

दरअसल बात यह है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में इटली में जाकर शादी की थी। इस दौरान शादी में बॉलीवुड के कई कलाकारों को निमंत्रण दिया गया था लेकिन कपूर खानदान को उन्होंने जाकर अपनी शादी का कोई इनविटेशन नहीं दिया था और इसी बात को लेकर अनिल कपूर उनसे बेहद खफा हैं।

वैसे तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को सभी पसंद करते हैं लेकिन कपूर खानदान के अनिल कपूर इन दोनों को देखना पसंद नहीं करते हैं। अब यह बात सभी के सामने आ रही है। अनिल कपूर का कहना है कि उन्होंने छोटे कलाकारों को तो अपनी शादी में बुलाया लेकिन अनिल कपूर को नहीं बुलाया ।इसलिए वह इन दोनों को देखकर कभी भी खुश नहीं होते हैं और 4 साल से इन दोनों से कोई संपर्क भी नहीं रखा है। हालांकि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है वह दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश है ऐसे में दोनों अपने कैरियर को आगे ले जाने में बिजी हैं।

Next Story