
दिल्लीः PPE किट पहनकर ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों के गहने साफ़, ऑटो से ले गया 25 किलो गहने? फ़िल्मी अंदाज में चोरी का खुलासा

दिल्ली के कालकाजी थाना इलाके में स्थित अंजलि शोरूम से चोर मंगलवार रात करोड़ों रुपये की ज्वेलरी चुराकर ले गए। शोरूम के हथियारबंद सिक्योरिटी गार्ड शोरूम के बाहर सुरक्षा करते रह गए और चोर एक फ्लोर से सारी ज्वेलरी चुराकर ले गए। गुरुवार को करीब 24 घंटे बाद पुलिस ने इस केस को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने शोरूम में इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 25 किलो सोने व डायमंड की ज्वेलरी बरामद की गई है। आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और पीपीई किट पहन कर शोरूम में चोरी करने घुसा था।
सोने के गहने की चोरी के बाद वह बैग को ऑटो से ले गया था. यह फ़िल्मी अंदाज़ में इस साल की सबसे बड़ी चोरी की घटना थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी मूलरूप से हुबली का रहने वाला है और कालकाजी में इलेक्ट्रीशियन के तौर पर काम करता है. बुधवार को सुबह 11 बजे साउथ ईस्ट दिल्ली के कालकाजी इलाके में मेन रोड पर अंजली ज्वेलर्स में चोरी की वारदात हुई थी. पुलिस ने 24 घंटे में केस का खुलासा कर दिया.
बताया जा रहा है कि चोर छत के रास्ते तीन मंजिला शोरूम में घुसे थे। कालकाजी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। दक्षिण-पूर्व जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी दिन भर मौके व कालकाजी थाने में रहे।
जिला डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि पीड़ित ज्वेलर व उनके मैनेजर ने बुधवार देर रात तक ये नहीं बताया था कि कितने रुपये की ज्वेलरी चोरी हुई है। स्थानीय दुकानदारों का कहना था कि चोर कई करोड़ रुपये की ज्वेलरी चुराकर ले गए है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार कालकाजी के एच-ब्लाक में देशबंधु कॉलेज के नजदीक मेन रोड पर अंजलि शोरूम है। ये शोरूम तीन मंजिला है। शोरूम के बाहर हमेशा चार से पांच सिक्योरिटी गार्ड हथियारों के साथ तैनात रहते हैं।




