
केजरीवाल जी जबाब दो: दिल्ली पुलिस के जवान अमित राणा के परिवार को 1 करोड़ की सहायता कब मिलेगी ?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले साल जब कोरोना से सरकारी कर्मचारी और पुलिस कर्मियों के निधन होने पर एक करोड़ की धनराशी सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाने की बात कही थी. उसी समय दिल्ली पुलिस के सिपाही अमित राणा की मौत हो गई जिसको आज तक यह सहायता राशि नहीं मिली. तो इस मामले पर दिल्ली के सांसद प्रवेश साहिब वर्मा ने दिल्ली के सीएम से सवाल किया है.
प्रवेश वर्मा ने कहा है कि एक साल बीत गया अरविन्द केजरीवाल आपके वादे को कब तक दिल्ली पुलिस के जवान अमित राणा के परिवार को 1 करोड़ की सहायता मिलेगी ? दिल्ली के भले के लिए लिखे मेरे पत्रों का जवाब आपने कभी दिया नहीं, आशा करता हूँ अमित राणा की पत्नी द्वारा लिखे पत्र का जवाब जल्द मिलेगा. उन्होंने पत्नी के द्वारा लिखा गया पत्र भी शेयर किया है.
वहीं बीजेपी के नेता योगिता सिंह ने कहा है कि क्योंकि अमित राणा हिंदू थे केवल इसलिए अरविन्द केजरीवाल जी को आज तक होश नहीं आया उनके परिवार की सुध बुध लेने का. अगर यह व्यक्ति धर्म विशेष का होता तो अब तक उसको धनराशी मिल जाती.




