लाइफ स्टाइल

अपूर्व असरानी ने दिया बयान, कहा- सुशांत के साथ भी हुआ था यही, उतरे प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट

Anshika
13 April 2023 2:52 PM GMT
अपूर्व असरानी ने दिया बयान, कहा- सुशांत के साथ भी हुआ था यही, उतरे प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट
x
प्रियंका ने बॉलीवुड में हो रहे नेपोटिस्म, भेदभाव, और इग्नोर करने की घटनाओं पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा था कि कैसे उन्हें बॉलीवुड में इग्नोर किया गया था जिसके बाद वो हॉलीवुड का रुख अपना ली थी।

प्रियंका ने बॉलीवुड में हो रहे नेपोटिस्म, भेदभाव, और इग्नोर करने की घटनाओं पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा था कि कैसे उन्हें बॉलीवुड में इग्नोर किया गया था जिसके बाद वो हॉलीवुड का रुख अपना ली थी। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक विदेशी पॉडकास्ट में अपनी बात रखी।यही नही उन्होंने ये भी कहा था कि कुछ लोग उन्हें डस्की एक्ट्रेस के नाम से बुलाते थे। उस वक़्त मुझे कुछ समझ नही आता था इसलिए मैं भी इन बातों पर उतना ध्यान नही देती थी।

इसी कड़ी में बॉलीवुड फिल्ममेकर अपूर्व असरानी भी प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में बात किये है। अपूर्व ने एचटी को इंटरव्यू देते हुए बताया कि, 'बॉलीवुड में एक स्पेशल कैम्प्स बने हुए जो ऑडियंस की नस नस से वाकिफ है। इसमें कुछ भी गलत नही कि आप अपने फेवरेट स्टार के साथ काम करो। पर इसके लिए आप जिसको पसंद नही करते है उसके खिलाफ एक गैंग बनाकर षड्यंत्र रचो ये गलत है।'प्रियंका के इस बयान के बाद से बॉलीवुड में कुछ उनके खिलाफ बोले तो कुछ उनके सपोर्ट में उतर गए।

अपूर्व ने इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत का उदाहरण देकर ये बात कही कि, उसके साथ भी ऐसा ही हुआ था। उसकी फिल्में हिट जा रही थी। उसकी अखिरी फ़िल्म 100 करोड़ का बिजनेस की लेकिन इन लोगों ने उस फ़िल्म को फ्लॉप बता दिया। यही नही उसकी अच्छी और सीधी बातों को भी ये लोग पागलपन बता देते थे।अपूर्व असरानी ने ये भी कहा कि, 'प्रियंका चोपड़ा इतनी बड़ी सुपरस्टार है और वो अपनी बात बेबाक़ी से रख तो पा रही है। वरना ऐसे कई कलाकार है जिन्हें साइडलाइन कर दिया जाता था, वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि वो इन लोगों के खिलाफ आवाज़ उठा रहे होते है।'

अपूर्व असरानी ही नही बल्कि प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट बॉलीवुड के कई फ़िल्मी हस्तियों ने किया। कंगना रनौत, नीतू चंद्रा, अनुभव सिन्हा समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने प्रियंका चोपड़ा के बयान को सही ठहराया। फिलहाल भले ही उन्होंने बॉलीवुड को लेकर बयान दिया हो पर इन दिनों वो भारत में है और अपनी नई बॉलीवुड फ़िल्मो के लिए शूटिंग कर रही है।इसके इलावा सुशांत सिंह राजपूत को किसी अवार्ड शो में भी नही बुलाया जाता था। उसको अंत तक परेशान किया गया और उसको बॉलीवुड में बुरी तरह साइडलाइन किया गया जिसकी वजह से उसकी ऐसी हालात हुई।

प्रियंका चोपड़ा लव अगेन और जी ले जरा मूवी से बॉलीवुड में बड़े सालो बात कमबैक करेंगी। प्रियंका ने अपने फ़िल्मी करियर में सलमान खान, शाहरुख़ खान, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है।

Next Story