
Delhi Air Polution: दिल्ली में बढ़े प्रदूषण के चलते सभी प्राथमिक स्कूल बंद

दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति में सुधार होने तक दिल्ली के प्राथमिक स्कूल कल से बंद रहेंगे। यह जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण को लेकर की प्रेस वार्ता में कही है।
दिल्ली में 5 नवंबर से सभी प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे। प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने ऐलान किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पांचवी कक्षा से ऊपर की सभी आउटडोर गतिविधियां भी बंद रहेंगी।
दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए ऑड ईवन लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि बच्चों को कोई तकलीफ हो।
उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पराली के मसले पर कहा कि हमारी सरकार को आए हुए अभी बहुत कम दिन हुए हैं। हम इस समस्या से भागते नहीं हैं। अगले 3 साल में पराली का हल मुमकिन है।




