दिल्ली

अगर आपको भी एसिडिटी की शिकायत तो पीजिए इस फल का जूस, नहीं है इसका कोई तोड़

Smriti Nigam
1 Jun 2023 12:08 PM GMT
अगर आपको भी एसिडिटी की शिकायत तो पीजिए इस फल का जूस, नहीं है इसका कोई तोड़
x
एसिडिटी में तरबूज जूस: एसिडिटी की समस्या आज के समय में एक आम समस्या हो गई है और लोग अक्सर इस से परेशान होते हैं।

एसिडिटी में तरबूज जूस: एसिडिटी की समस्या आज के समय में एक आम समस्या हो गई है और लोग अक्सर इस से परेशान होते हैं।ऐसे में इस फल के जूस को पीना काफी बेहतरीन रहता है।जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

गर्मियों के दिनों में तरबूज का खूब सेवन किया जाता है तरबूज में पानी की मात्रा काफी होती है इसलिए यह फल गर्मियों में काफी फायदा करता है। आप इस फल का कई प्रकार से सेवन कर सकते हैं और हर बार आप इसके कुछ नए फायदे ही पाएंगे।

तरबूज हमेशा से पेट के लिए अच्छा माना गया है। यूरिन पास करने के लिए भी यह फल काफी बेहतर माना जाता है और स्किन के लिए भी फायदेमंद है आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एसिडिटी में तरबूज का जूस पीना बेहद कारगर साबित होता है और क्या एसिडिटी की समस्या में तरबूज का जूस (watermelon juice benefits)कारगर तरीके से काम कर सकता है। क्यों और कैसे, जानते हैं।

1. एसिड रिफ्लक्स में लाता है कमी

GERD के लक्षणों में सबसे पहले आता है एसिड रिफ्लक्स। यह तब होता है जब अन्य प्रणाली के आधार पर स्फिंक्टर अच्छी तरह से काम नहीं कर रहा होता है यह पेट के तरल पदार्थों को अन्न प्रणाली में प्रवेश करने की अनुमति देता है जिससे खट्टी डकार,पेट का जलना और कई समस्याएं उत्पन्न होती है। तरबूज का जूस पीने से इन लक्षणों में कमी आती है और खाना भी अच्छे से पच जाता है

2. पोटेशियम से है भरपूर

तरबूज में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है जो हमारे पेट के लिए अच्छा माना जाता है।एसिड को अपने एसिड से न्यूट्रलाइज करने की कोशिश करता है। सबसे पहले ही मेटाबॉलिक रेट को हाई करता है और इसकी वजह से एसिडिटी की समस्या कम हो जाती है। अगर आपको भी ज्यादा एसिडिटी रहती है तो इस जूस में थोड़ा सा नमक मिलाकर भी पी सकते हैं।

3. ड्यूरेटिक है तरबूज जूस

तरबूज जूस ड्यूरेटिक है। यह सेहत के लिए कई तरीके से अच्छा होता है और किडनी को भी साफ करने में मदद करता है दरअसल, टॉक्सिन को फ्लश ऑउट करने में तरबूज जूस सबसे ज्यादा फायदेमंद है। ये पाचन गति को तेज करता है, बॉवेल मूवमेंट को बेहतर बनाता है और इस तरह एसिडिटी कम करने में कारगर है। तो, इन तमाम कारणों से आपको तरबूज जूस पीना चाहिए।

Next Story