- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
दिल्ली चुनाव में वोट पड़ने से पहले मिली बीजेपी को बड़ी राहत!
दिल्ली चुनाव से ठीक पहले अकाली दल ने बीजेपी को समर्थन का ऐलान किया है. 29 जनवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल ने इसका ऐलान किया. इस मौके पर बादल ने कहा कि उनकी पार्टी सभी मुद्दों पर बीजेपी के साथ है. वहीं नड्डा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल (SAD) दिल्ली विधानसभा चुनाव में हमारे साथ है.
शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि ये कोई राजनीति गठबंधन नहीं है ये एक भावनात्मक गठबंधन है जो राष्ट्रहित और शांति के लिए है. हमने बीजेपी के साथ अपना गठबंधन कभी नहीं तोड़ा, हमने बस अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया था. हम शुरू से सीएए का समर्थन कर रहे हैं.'
SAD नहीं लड़ रही है दिल्ली विधानसभा चुनाव
शिरोमणि अकाली दल दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं. अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा था कि 'बीजेपी नेतृत्व चाहता था कि हम अपना स्टैंड नागरिकता कानून पर बदलें, लेकिन हमने अपना रुख बदलने के बजाए दिल्ली चुनाव में नहीं लड़ने का फैसला किया है.'
अकाली दल नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि शिरोमणि आकाली दल का मानना है कि एनआरसी को लागू नहीं किया जाना चाहिए. हमने सीएए का स्वागत किया, हालांकि हमने इसकी मांग कभी नहीं की, इसमें सभी धर्म को नहीं रखना चाहिए.
सभी मुद्दों पर SAD देगी बीजेपी को समर्थन
अकाली दल ने कहा है कि वह बीजेपी को सभी मुद्दों पर समर्थन देगी. पार्टी सीएए पर बीजेपी को पहले ही समर्थन दे चुकी हैं. और आगे भी सभी मुद्दों पर समर्थन देगी.
बता दें सीएए को लेकर ही अकाली दल ने दिल्ली में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था. पार्टी ने कहा था कि वह सीएए का समर्थन करती है लेकिन सभी धर्मों को जोड़ने को लेकर पार्टी अपना रुख नहीं बदलेगी. ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि क्या अकाली दल ने सीएए को लेकर अपना रुख बदल लिया है?