दिल्ली

Tajinder Bagga : तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर बवाल, 'आप' के दफ्तर के बाहर BJP का जोरदार प्रदर्शन

Arun Mishra
6 May 2022 5:34 PM IST
Tajinder Bagga : तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर बवाल, आप के दफ्तर के बाहर BJP का जोरदार प्रदर्शन
x
उधर, दिल्ली भाजपा के नेता तजिंदर बग्गा को हरियाणा पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है।

Tajinder Bagga : तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर बवाल मचा हुआ है। तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन चल रहा है। भाजपा कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहां पुलिस ने बैरीकेड्स लगाए हैं। भाजपा कार्यकर्ता बैरीकेड्स लांघकर आप के दफ्तर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं।

उधर, दिल्ली भाजपा के नेता तजिंदर बग्गा को हरियाणा पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। दिल्ली पुलिस बग्गा को लेकर दिल्ली पहुंच गई है। बग्गा को पंजाब पुलिस ने शुक्रवार सुबह दिल्ली से गिरफ्तार किया था। बग्गा को मोहाली कोर्ट में पेश करने के लिए पंजाब लाया जा रहा था। आधे रास्ते में पंजाब पुलिस की गाड़ी को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोक लिया।

दिल्ली पुलिस द्वारा बग्गा को साथ में ले जाने के खिलाफ पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में पिटीशन दायर कर दी है। सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने मांग की कि बग्गा को दिल्ली जाने से रोका जाए। उसे हरियाणा में ही रखा जाए। हाईकोर्ट ने उनकी यह मांग ठुकरा दी। दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस के किसी भी अफसर को डिटेन करने से इनकार किया। इस मामले में हाईकोर्ट ने आज शाम तक दोनों को ऐफिडेविट फाइल करने के लिए कहा है।

दिल्ली पुलिस ने तजिंदर बग्गा मामले में पंजाब पुलिस पर 2 केस दर्ज किए हैं। पंजाब पुलिस के वकील आरके राठौर ने बताया कि पहला केस किडनैपिंग का दर्ज किया गया है। दूसरा केस बग्गा के पिता के बयान पर मारपीट का दर्ज किया गया है। पंजाब पुलिस के DSP समेत 4 कर्मचारियों को दिल्ली पुलिस ने डिटेन किया गया है।

Arun Mishra

Arun Mishra

Sub-Editor of Special Coverage News

Next Story