दिल्ली

नफरती भाषण, गाली, गलौज और बदतमीजी का बीजेपी के कॉपीराइट, लेकिन जनता ने किया सवाल तो सांसद जी खिसक लिए

Shiv Kumar Mishra
28 Oct 2022 7:27 PM IST
नफरती भाषण, गाली, गलौज और बदतमीजी का बीजेपी के कॉपीराइट, लेकिन जनता ने किया सवाल तो सांसद जी खिसक लिए
x
बीजेपी के सांसद ने आज फिर सरेआम बदतमीजी की

दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी में खुलकर जंग सामने आ गई है। जहां बीजेपी के नेता आप की पोल खोलने के लिए यमुना और स्कूलों का सहारा ले रहे है तो आप के नेता कुढ़े के ढेर पर और गणेश लक्ष्मी के फ़ोटो पर खेल खेल रहे है।

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने आज यमुना के किनारे को जाकर देखा और निरीक्षण किया। उस समय दिल्ली सरकार का कोई कर्मचारी या अधिकारी वहाँ झाग को हटाने के लिए किसी कैमिकल को यमुना में दाल रहा था। फिर क्या सांसद महोदय का पारा गरम हो गया और अधिकारी से बदतमीजी करने लगे। इस बदतमीजी के वीडियो थोड़ी देर में हइओ सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली सरकार के एक अधिकारी से कहा - मैं ये केमिकल तेरे सिर पर डाल दूँ। जबकि अधिकारी सर-सर कहता रहा, सांसद बदतमीजी से साला-बेशर्म बोलते रहे।

इसके तुरंत बाद वहाँ जिस अधिकारी को BJP नेता प्रवेश वर्मा ने डांटा था, उस अधिकारी के समर्थन में स्थानीय लोगों ने आकर सफाई दी। और कड़े सवाल भी किए कि पिछले सालों से आप कहां थे तब आकर आपने यमुना क्यों नहइऑन देखी।

उसके बाद सांसद प्रवेश वर्मा को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि में केजरीवाल की नौटंकी से नाराज हूँ उन्होंने वादा किया था कि में यमुना को नहाने लायक बनाऊँगा। लेकिन यमुना और जहरीली हो गई।

बता दें कि इसी जहरीली बात कहने पर रामपुर में सपा नेता आजम खान को तीन साल की सजा और पच्चीस हजार का जुर्माना सुनाया गया है। लेकिन नेता फिर भी अपनी भाषा शैली में बदलाब लाने के लिए तैयार नहीं है।

Next Story