दिल्ली

BSP leader Akash Anand :राहुल जी मान्यवर कांशीराम जी की किताब "चमचा युग" पढिए, आपको दलितों की ताकत का पता चल जाएगा - आकाश आनंद

Shiv Kumar Mishra
10 April 2022 10:19 PM IST
BSP leader Akash Anand :राहुल जी मान्यवर कांशीराम जी की किताब चमचा युग पढिए, आपको दलितों की ताकत का पता चल जाएगा - आकाश आनंद
x

BSP leader Akash Anand 

बसपा नेता आकाश आनंद ने राहुल पर जमकर बोल हमला।

BSP leader Akash Anand :उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों की करारी हार पर राहुल गांधी ने बसपा सुप्रीमों मायावती पर जमकर आरोप लगाए। इन आरोपों का खंडन करते हुए बसपा के मुख्य कॉर्डिनेटर आकाश आनंद (BSP leader Akash Anand )ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आप दलितों पर अत्याचार होने पर खामोश रहते है अभि दलितों की आवाज की पहचान नहीं कर पाए है।

BSP leader Akash Anand :आकाश आनंद ने कहा, राहुल जी आपका भाषण सुना, जानकर अच्छा लगा कि भाजपा से लडने के लिए आपको बहन जी की जरूरत पड रही है।आप मान्यवर कांशीराम जी की किताब "चमचा युग" भी पढिए, आपको दलितों की ताकत का पता चल जाएगा । बीएसपी की बुनियाद से कोई समझौता नहीं होगा। कांग्रेस भाजपा दोनों की नीतियां शोषण करती हैं।

आकाश आनंद ने कहा, राजस्थान में आपकी पार्टी की सरकार है जहां हमारे समाज पर हर दिन अत्याचार होता है और आपकी सरकार हाथ धरे बैठे रहती है। ये देखते हुए भी आप चाहते थे कि बसपा जो दलितों के सम्मान की पार्टी है वो आपसे गठबंधन कर ले? सत्ता के चक्कर में अपनों को धोखा देना बसपा की नीति ना रही है और ना रहेगी।

बता दें कि कांग्रेस और बसपा में चुनाव बाद बदले हुए हालत पर समीक्षा चल रही है और आरोप प्रत्यरोप का दौर चल रहा है।

Next Story