दिल्ली

दिल्ली में शीत लहर के कारण तापमान में 8 डिग्री से ज्यादा गिरा

Sakshi
11 Jan 2022 3:18 PM GMT
दिल्ली में शीत लहर के कारण तापमान में 8 डिग्री से ज्यादा गिरा
x
सर्द हवाओं के चलते राजधानी दिल्ली के न्यूनतम तापमान में चार दिनों में ही आठ डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीते शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था...

सर्द हवाओं के चलते राजधानी दिल्ली के न्यूनतम तापमान में चार दिनों में ही आठ डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीते शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। साथ ही मंगलवार की सुबह दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले सप्ताह राजधानी दिल्ली पर एक के बाद एक करके आए दो पश्चिमी विक्षोभों का असर देखने को मिला। इसके चलते दिल्ली के बड़े हिस्से में बारिश हुई और दिन के ज्यादातर समय घने बादल छाए रहे। साथ ही घने बादलों के चलते जहां न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ था, वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते होने वाले बादल और बारिश की गतिविधियां अब समाप्त हो चुकी हैं जबकि, हवा की दिशा अब उच्च हिमालयी क्षेत्रों की तरफ से है, जहां पर हाल ही में जमकर बर्फबारी हुई है। इन सर्द हवाओं के चलते दिल्ली के लोग भी कंपकंपी महसूस कर रहे हैं। यहां तक कि बीते चार दिनों के बीच ही न्यूनतम पारा में आठ डिग्री से ज्यादा कि गिरावट दर्ज की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली के मानक सफदरजंग मौसम केन्द्र में आज मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है। इसकी शनिवार के न्यूनतम तापमान से करें तो आठ डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई है। उधर यहां पर मंगलवार के दिन अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों के बीच सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है। जबकि, दिन के समय भी गलन भरी सर्द हवाएं लोगों को ठिठुराएंगी। बुधवार को तापमान 19 से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है।

बता दें कि दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में आज मंगलवार के दिन घना कोहरा देखने को मिला। सुबह साढ़े छह बजे मौसम विभाग के पालम केन्द्र में दृश्यता का स्तर गिरकर 50 मीटर तक पहुंच गया। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही धीरे-धीरे कोहरा साफ हुआ और धूप निकल आई। आज दिन के समय भी खिली हुई धूप निकली रही। लेकिन, सर्द हवाओं के चलते मौसम में ठिठुरन बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक रात के बाहर बजे के बाद अचानक से ही घना कोहरा छाने लगा, जिसके चलते दृश्यता के स्तर में गिरावट आई।

Next Story