

आजकल खराब लाइफस्टाइल के चलते हमें कभी भी कोई भी रोग हो सकता है। ऐसे में कैंसर भी किसी भी जगह की कोशिकाओं में ग्रोथ कर सकता है। आंतों का कैंसर आजकल खराब लाइफस्टाइल के कारण ज्यादा ग्रो कर रहा है। जिसके लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी है और इसके लक्षणों को जानने के बाद आप को सावधान हो जाना चाहिए।
Colorectal Cancer: डाइजेस्टिव सिस्टम में जिस तरह लिवर एक महत्वपूर्ण पार्ट होता है. उसी तरह आंतें भी पाचन तंत्र का हिस्सा होती हैं. आंतों की सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है. जो लोग खानपान सही नहीं रखते हैं. दूषित चीजों का सेवन भी आंतोें के लिए हानिकारक होता है. आमतौर पर खराब जीवनशैली के चलते आंतोें का कैंसर होने का खतरा रहता है. लेकिन अन्य रोगों की तरह आंतों के कैंसर के भी लक्षण दिखाई देते हैं. इन लक्षणों को बिल्कुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए. जानने की कोशिश करते हैं कि आंतों के क्या लक्षण होते हैं?
डायरिया, कब्ज की हो सकती है शिकायत
ध्यान रहे आंतों का कैंसर होने पर कई दिनों तक पेट खराब रहता है और डायरिया,मल का पतला होना जैसी परेशानियां दिखाई देने लगती है। अगर यह समस्या लगातार बनी रहे तो समझ जाना चाहिए कि इस समय आपको डॉक्टर की जरूरत है और इस लक्षण को बिल्कुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।
शौच के समय ब्लड आना
अगर आपके शौच करते समय ब्लीडिंग होती है, मल का रंग गहरा हो जाना, पेट में दर्द रहना जैसे लक्षण दिख सकते हैं. यदि शौच करते समय ब्लीडिंग हो रही है तो अनदेखा नहीं करना चाहिए. हालांकि यह लक्षण पाइल्स का भी होता है. लेकिन इसे इग्नोर बिल्कुल ना करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
वजन कम होना
आंतों का कैंसर यानी कोलोरेक्टल कैंसर पेशेंट का बिना कुछ वर्कआउट किए ही तेजी से वजन कम होने लगता है. यदि बिना कारण वजन कम हो रहा है तो डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है. वजन कम होना हमेशा थायराइड नहीं होता है। इस बात का ध्यान रखें और डॉक्टर से चेकअप जरूर कराएं।
बार बार शौच के लिए जाना
आंतों का कैंसर होने पर पेशेंट का पेट पूरी तरह एक बार में साफ नहीं हो पाता है. बार बार फ्रेश होने का मन करता है. यह कोलोरेक्टल कैंसर का एक लक्षण है.
मोटापा होने से हो जाता है कैंसर
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) कहता है कि अधिक मोटापा होना कोलोरेक्टल कैंसर एक बड़ा कारण है. पेट के आसपास चर्बी इकट्ठा होने पर कोलोरेक्टल कैंसर हो जा सकता है.




