दिल्ली

7 सितंबर को 'Bharat Jodo Yatra' की वर्षगाँठ मनाएगी कॉंग्रेस, जानिए कैसा रहेगा आयोजन

Sonali kesarwani
3 Sep 2023 2:24 PM GMT
7 सितंबर को Bharat Jodo Yatra की वर्षगाँठ मनाएगी कॉंग्रेस, जानिए कैसा रहेगा आयोजन
x

7 सितंबर को 'Bharat Jodo Yatra' की वर्षगाँठ मनाएगी कॉंग्रेस

कॉंग्रेस पार्टी ने 7 सितंबर को भारत जोड़ों यात्रा की पहली वर्षगांठ मनाने का निर्णय लिया है।

'भारत जोड़ो यात्रा' के 1 साल पूरे होने की वजह से 7 सितंबर को कांग्रेस देश के सभी जिलों में कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। पिछले साल सितंबर के पहले सप्ताह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया था। इस दौरान राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल यात्रा की थी और लोगों से मुलाकात की थी।

वर्षगांठ पर आयोजित होगी यात्रा- सूत्र

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर आयोजित होने वाली यात्रा की रूपरेखा तैयार की जा रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी साझा की। फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है कि यह यात्रा कब तक चलेगी। हालांकि, इसकी रूपरेखा पर काम चल रहा है। पिछ्ले साल राहुल गांधी ने सात सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से यात्रा शुरू की थी, जो 30 जनवरी, 2023 को श्रीनगर में समाप्त हुई थी। राहुल गांधी ने यात्रा के समापन पर आयोजित एक रैली में कहा था। मैंने यह अपने लिए या कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि देशवासियों के लिए की है।

Also Read: राज्यसभा की खाली सीट के लिए बीजेपी ने दिनेश शर्मा को बनाया अपना उम्मीदवार

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

    Next Story