दिल्ली

जानिए साक्षी के हत्यारे साहिल और आतंकी कसाब में क्या है कनेक्शन?? सामने आया यह चौंकाने वाला सच

Smriti Nigam
30 May 2023 10:32 AM GMT
जानिए साक्षी के हत्यारे साहिल और आतंकी कसाब में क्या है कनेक्शन?? सामने आया यह चौंकाने वाला सच
x
दिल्ली की शाहबाद डेयरी के बारे में आज हर कोई जानता है और इस समय हर कोई इस वारदात के पीछे का सच भी जानना चाहता है।

दिल्ली की शाहबाद डेयरी के बारे में आज हर कोई जानता है और इस समय हर कोई इस वारदात के पीछे का सच भी जानना चाहता है। यह वही जगह है जहां 20 साल के बेरहम साहिल ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड साक्षी की निर्मम हत्या कर दी।

साक्षी 16 साल की थी और उसके सामने पूरी जिंदगी थी लेकिन उसे पता नहीं थी कि वह जिसे अपनी जान से ज्यादा प्यार करती है वही उसकी जान का दुश्मन बन जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच कुछ अनबन हुई जिसका अंजाम साहिल ने साक्षी की हत्या कर के निकाला। आरोपी साहिल के बारे में कई सारी चौका देने वाली बातें सामने आ रही हैं।

अब फिल्म मेकर अशोक पंडित ने मुंबई हमले के दोषी आतंकी कसाब और साक्षी के हत्यारे साहिल के बीच कनेक्शन का खुलासा किया है। उन्होंने इस हत्याकांड को लेकर ट्वीट किया और कहा कि दोनों अपराधियों के हाथ में कलावा है।

उन्होंने साहिल के साथ खड़े एक पुलिसकर्मी और साहिल के हाथ में हथकड़ी ना होने को लेकर भी सवाल किए।अब यह सवाल किया जा रहा है कि दोनों के हाथ में कलावा क्यों है? इसके पीछे क्या वजह हो सकती है लेकिन साहिल के हाथ में कलावा देखकर लोग लव जिहाद की बातें कर रहे हैं।

लव जिहाद की चर्चा करने वालों में सबसे बड़ा नाम भाजपा नेता कपिल मिश्रा का है।उन्होंने कहा कि यह बेटियों के खिलाफ सुनियोजित घटना है। साथ ही सवाल किया कि साहिल का मास्टरमाइंड कहां है?

यहां भी संदेह जताया जा रहा है कि आरोपी साहिल अपनी असली पहचान और धर्म छिपाने के लिए कलावा बांधे हुए हैं। आपको बता दें कि दिल्ली के शाहाबाद में 16 वर्षीय साक्षी की हत्या के आरोपी 20 वर्षीय साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है।

सरफराज का बेटा साहिल फ्रिज एसी रिपेयर मैकेनिक का काम करता था साहिल ने रविवार को दिल्ली के शाहबाद इलाके में अपनी गर्लफ्रेंड 16 वर्षीय नाबालिक साक्षी को बेरहमी से मार दिया।

साक्षी की मां ने आरोपी के लिए मौत की सजा की मांग की वे एक दूसरे को जानते थे और झगड़ा हुआ और वह अलग हो गए। आरोपी साहिल के मन में इंतकाम की भावना थी और उसने हत्या जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

Next Story