दिल्ली

Curd Benefits: क्या आप भी सोचते हैं कि दही में मिलाएं चीनी या नमक, तो जानिए एक्सपर्ट की राय

Anshika
12 April 2023 5:28 PM GMT
Curd Benefits: क्या आप भी सोचते हैं कि दही में मिलाएं चीनी या नमक, तो जानिए एक्सपर्ट की राय
x
भारतीय खाने में दही का सेवन सुबह दोपहर शाम तीनों वक्त किया जाता है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि दही में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन होते हैं। इसके सेवन से पेट से जुड़ी हुई अधिकतर समस्याओं का समाधान हो जाता है

Right Way To Eat Curd: भारतीय खाने में दही का सेवन सुबह दोपहर शाम तीनों वक्त किया जाता है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि दही में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन होते हैं। इसके सेवन से पेट से जुड़ी हुई अधिकतर समस्याओं का समाधान हो जाता है लेकिन इसे चीनी मिलाकर खाना चाहिए या नमक इस पर जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Dahi with sugar or salt: गर्मियों के मौसम में लोग दही खाना काफी पसंद करते हैं। लोग अपनी डाइट में दही को जरूर शामिल करते हैं और उन्हें सुबह, दोपहर, शाम तीनों टाइम खाते हैं ।एक्सपर्ट्स बताते हैं कि गर्मियों के मौसम में दही का सेवन करने से शरीर में बढ़ रही गर्मी कम होती है। वही दही का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। कुछ लोग दही में नमक मिलाकर खाते हैं तो कुछ लोग चीनी मिलाकर खाना पसंद करते हैं। यहां हम जानेंगे कि दही में चीनी या नमक ऐसे क्या ज्यादा फायदेमंद होता है और क्या नुकसान करता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो दही में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं। जिसमें कैल्शियम प्रोटीन और विटामिन भारी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

नमक और दही का कॉम्बिनेशन

हमारे हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि रोजाना दही में अधिक नमक मिलाकर खाने से बात और कफ से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। आप चाहे तो 1 दिन के अंतराल में दही में नमक मिलाकर खा सकते हैं या छाछ के रूप में पी सकते हैं. आपको बता दें कि नमक मिलाकर दही खाने से डायबिटीज के भयंकर समस्या से दूर रहती है. वहीं हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों को दही में नमक मिलाकर नहीं खाना चाहिए.

चीनी और दही का कॉम्बिनेशन

कई लोग दही का इस्तेमाल चीनी के साथ करते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो दही में चीनी मिलाकर खाने से वजन तेजी से बढ़ता है. डायबिटीज के मरीजों को चीनी वाले दही से दूर रहना चाहिए. इसके अलावा दही और चीनी का कॉम्बिनेशन कई समस्याओं को दूर करता है. दही में चीनी मिलाकर खाने से पेट में जलन और एसिडिटी की दिक्कत दूर रहती है. दही और चीनी पेट के पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है. इसके अलवा पेट में ठंडक बनी रहती है.

तो अगली बार आप जब भी दही खाएं तो यह सोच लेकर उसको कैसे खाना है वैसे एक्सप्रेस का कहना है कि अगर दही का पूरा फायदा चाहिए तो इसे ऐसे ही खाना चाहिए इसमें ना नमक मिलाना चाहिए ना ही चीनी।

Next Story