- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
दिल्ली में बेरहमी से मार दी गई दलित बच्ची, अब कौन जिम्मेदार?
दिल्ली के नांगल गांव में नौ वर्ष की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या की घटना ने तूल पकड़ लिया है। विपक्षी दलों ने कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। देश की राजधानी दिल्ली में दलित बच्ची से श्मशान में रेप के बाद उसकी हत्या कर शव जलाने के मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज पीड़ित परिवार से मुलाकात की। केजरीवाल ने कहा कि बच्ची के साथ जो अन्याय हुआ है वह बेहद दु:खद है। बच्ची को वापस नहीं लाया जा सकता लेकिन दिल्ली सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। सरकार पीड़ित परिवार को 10 लाख का मुआवजा देगी। इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए जाएंगे।
यही नहीं सीएम केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के अंदर कानून व्यवस्था को ठीक करना बेहद जरूरी है। केंद्र सरकार से अपील है कि इस मामले में सख्त कदम उठाए। दिल्ली देश की राजधानी है यहां यदि इस तरह की घटनाएं घटती हैं तो इसका दुनिया में अच्छा मैसेज नहीं जाता है। इससे लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। इसके पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे। राहुल प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। ज्यादा भीड़ होने की वजह से उन्हें गाड़ी में ही बैठना पड़ा था। उन्होंने गाड़ी के अंदर बैठाकर पीड़िता के माता-पिता से बात की। परिवार से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा, मैंने परिवार से बात की और उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए और कुछ नहीं। वह कह रहे हैं कि उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है, उनकी मदद की जानी चाहिए। हम वह करेंगे। मैंने उन्हें बताया है कि मैं उनके साथ खड़ा हूं। राहुल गांधी तब तक उनके साथ खड़ा है जब तक कि उन्हें न्याय नहीं मिल जाता।
क्या है पूरा मामला
दिल्ली कैंट इलाके के एक श्मशान घाट में मासूम बच्ची से कथित रेप के बाद हत्या कर परिवार को बिना बताए उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि एक नाबालिग लड़की का उसके माता-पिता की सहमति के बिना रविवार रात ओल्ड नंगल श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया था। मां के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर श्मशान घाट के पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया। एफएसएल और क्राइम टीम ने मौके से लिए सैंपल लिए है। मां का आरोप है कि बच्ची की रेप के बाद हत्या की गई है। पुलिस ने मां के बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। परिजनों का आरोप है कि मासूम की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई और शव को जला दिया गया। परिजनों ने दिल्ली पुलिस पर मामले को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया तो इलाके के लोग आक्रोशित हो उठे और प्रदर्शन किया।
https://www.4pm.co.in/state/bachchi-1112124