दिल्ली

Delhi Budget: दिल्ली का 78 हजार 800 करोड़ का बजट हुआ पेश, डबल डेकर फ्लाईओवर, 1,600 इलेक्ट्रिक बसें, किसको क्या मिला?

Arun Mishra
22 March 2023 9:06 AM GMT
Delhi Budget: दिल्ली का 78 हजार 800 करोड़ का बजट हुआ पेश, डबल डेकर फ्लाईओवर, 1,600 इलेक्ट्रिक बसें, किसको क्या मिला?
x
दिल्ली का कुल बजट 78 हजार 800 करोड़ का है जिसमें इक्कीस हजार करोड़ बुनियादी ढांचे पर खर्च किया जाएगा. साफ सुंदर आधुनिक दिल्ली का नारा दिया गया है.

Delhi Budget: दिल्ली की केजरीवाल सरकार का बजट आ गया. दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने आज दिल्ली विधानसभा में बजट पेश किया. दिल्ली का कुल बजट 78 हजार 800 करोड़ का है जिसमें इक्कीस हजार करोड़ बुनियादी ढांचे पर खर्च किया जाएगा. बजट में दिल्ली मॉडल पर जोर दिया गया है. साफ सुंदर आधुनिक दिल्ली का नारा दिया गया है. वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने आज बजट पेश करते हुए राष्ट्रीय राजधानी को कई सुविधाओं का ऐलान किया। फ्लाईओवर से लेकर अंडरपास बनाने की घोषणा की गई है। केजरीवाल सरकार ने साथ ही इंफ्रा से लेकर शिक्षा क्षेत्र को लेकर भी कई ऐलान किए हैं।

वित्त मंत्री के अनुसार साल 2023 तक 1600 ई-बसें दिल्ली की सड़कों पर दौडेंगी। इसके अलावा 26 नए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इसके अलावा 3 डबल डेकर फ्लाईओवर भी बनेंगे। इसके साथ ही पुल और अंडरपास बनाए जाएंगे। सड़कों और पुलों से जुड़ी योजनाओं के लिए 3126 करोड़ का आवंटन।

इसी तरह बजट में में मोहल्ला बसों का ऐलान किया गया है। इसके लिए 3,500 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। जो मोहल्लों में कनेक्टिविटी के चलाई जाएंगी। और वह साइज में छोटी बसें होगीं।

दिल्ली के हर घर को सीवर से जोड़ने का भी ऐलान किया गया है। इसके तहत हर घर को मुफ्त सीवर सुविधा उपलब्ध होगी। मार्च 2024 तक प्रतिदिन 890 मिलियन गैलन सीवेज का ट्रीटमेंट होगा।

आनंद विहार और सराय काले खां में वर्ल्‍ड क्‍लास ISBT बनेगा। इसके अलावा द्वारका में ISBT को डेवलप किया जाएगा।

यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता करीब 41 फीसदी बढ़ेगी।

स्थानीय निकायों को 8,241 करोड़ रुपये मिलेंगे।

सड़कों को साफ रखने के लिए कुल 70 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें, 210 वॉटर स्प्रिंकलर सह एंटी स्मॉग लगाई जाएं

दिल्ली के तीनों कूड़े के पहाड़ों को दो साल में खत्म किया जाएगा। इसके तहत दिसंबर 2023 तक ओखला लैंडफिल साइट, दिसंबर 2024 तक गाजीपुर लैंडफिल साइट और मार्च 2024 तक भलस्वा लैंडफिल साइट को खत्म किया जाएगा।

दिल्‍ली के नए फ्लाईओवर/ब्रिज/अंडरपास

-10 पर काम चल रहा है।

-11 को डिजाइन अप्रूवल के लिए भेजे गए हैं।

-5 टेंडरिंग की प्रक्रिया में हैं।

-सराय काले खां से मयूर विहार तक बारापुला फेज 3 फ्लाईओवर

-पंजाबी बाग और राजा गार्डन तक फ्लाईओवर

-नजफगढ़ में एलिवेटेड रोड

डबल डेकर फ्लाईओवर

-भजनपुरा से यमुना विहार

-आजादपुर से रानी झांसी चौराहा

-साकेत से पुल प्रह्लादपुर

-निचले डेक पर वाहन चलेंगे, ऊपर मेट्रो

वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने 16575 करोड़ रुपया का आवंटन शिक्षा क्षेत्र के लिए किया है। इसके तहत 12 नए एप्लाइड लर्निंग स्कूल शुरू किए जाएंगे। जिसमें नौवीं कक्षा से दाखिला मिलेगा इसके अलावा सभी प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, टीचर और दूसरे टीचिंग स्टाफ को नए टैबलेट उपलब्ध कराएंगे। आने वाले साल में 37 डॉ. आंबेडकर एक्सीलेंस स्कूल बनाए जाएंगे। इस बार शिक्षा के बजट में 21 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

30 साल में पहली बार टला बजट

इसके पहले दिल्ली बजट को मंगलवार यानी 21 फरवरी को पेश होना था। लेकिन सोमवार रात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 21 मार्च को बजट पेश नहीं होने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली का बजट पेश होने से रोक दिया। दरअसल, दिल्ली के बजट में कई ऐसे प्रावधान थे जिसे चिह्नित करते हुए गृह मंत्रालय ने उस पर जवाब मांगा था।

Next Story