दिल्ली

Delhi Latest Updates: दिल्ली NCR में आज शाम तक होगी झमाझम बारिश, रात से होगा घना कोहरा और बढ़ेगी ठंड

Shiv Kumar Mishra
5 Dec 2021 9:06 AM GMT
Delhi Latest Updates: दिल्ली NCR में आज शाम तक होगी झमाझम बारिश, रात से होगा घना कोहरा और बढ़ेगी ठंड
x
दिल्ली लेटेस्ट अपडेट Delhi Latest Updates

नई दिल्ली : पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से दिल्ली-एनसीआर में रविवार को मौसम एक बार फिर करवट लेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है दिनभर बादल छाए रहने के साथ शाम तक हल्की बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम व न्यूनतम पारे में कमी होगी व ठंडक बढ़ेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो अधिक 11 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर धूप निकलने से सर्दी से हल्की राहत रही, लेकिन शाम को सर्द हवाओं की वजह से मुश्किलें बढ़ गई।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। साथ ही सुबह के समय कोहरा भी रहेगा। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 48 से 98 फीसदी रहा। अगले सप्ताह के मध्य से पारा लुढ़कने के साथ सर्दी बढ़ने की संभावना है।

वैसे गणित विज्ञान के अनुसार भी संसद में चल रहे शीतकालीन सत्र में गतिरोध अभी बना रहेगा | 4 और 5 दिसंबर को सामाजिक पारिवारिक राजनैतिक प्राकृतिक आदि तनाव में कमी आनी प्रारंभ होगी | धीरे धीरे वातावरण सामान्य होता चला जाएगा |वायु प्रदूषण का स्तर अपने शिखर पर होगा |समुद्री क्षेत्रों में निर्मित हो चुके चक्रवात कुछ देशों प्रदेशों की ओर बढ़ने लगेंगे |इन दिनों में व्यक्तिगत सामाजिक राजनैतिक आदि तनाव अपने चर्म पर होगा | भारतीय संसद के शीत कालीन सत्र में पिछले कई दिनों से चल रहे गतिरोध का समाधान 5 दिसंबर के बाद निकलना प्रारंभ हो जाएगा | अगले दिन से सत्र सुचारु रूप से चलने की संभावना है | 5 दिसंबर को कुछ क्षेत्रों में आग लगने जैसी घटनाएँ घटित होते देखी जा सकती हैं | अग्नि से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता पूर्वक अग्नि का व्यवहार करना चाहिए |

6 दिसंबर को बादलों की आवाजाही बढ़ेगी | कुछ क्षेत्रों में कृषि के लिए हितकर वर्षा होगी | 7 और 8 दिसंबर को हवाओं का वेग क्रमशः कम होने लगेगा | उसके साथ साथ तापमान कम होगा |कुछ स्थानों पर मध्यमस्तरीय वर्षा की संभावना है | पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फवारी जैसा वातावरण बन सकता है |

8और 9दिसंबर को भारत के जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल आदि में बर्फवारी हो सकती है | हरियाणा पंजाब उत्तरी राजस्थान दिल्ली उत्तरप्रदेश बिहार आदि में भी कहीं कृषि के लिए हितकर वर्षा की संभावना है |सामाजिक राजनैतिक आदि क्षेत्रों में तनाव में कमी आएगी |

10 और 11 दिसंबर को बादलों की उपस्थिति रह सकती है | वर्षा की संभावना कम है तापमान घटेगा वायु प्रदूषण पर अंकुश लगेगा |आकाश में प्रातः काल कोहरा पड़ना प्रारंभ हो सकता है |

अधिकतम तापमान- 25 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान- 11 डिग्री सेल्सियस

सूर्यास्त का समय: 5:24 बजे

सूर्योदय का समय: 7:00 बजे

सुबह हल्के स्तर का कोहरा छाया रहेगा। दिनभर बादल छाए रहने के साथ शाम तक बारिश होने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार मध्यम रहेगी व प्रदूषण से अधिक राहत मिलने की संभावना नहीं है।

Next Story