दिल्ली

Eid 2023: अगर आप भी ईद में करना चाहते हैं खरीदारी, तो कम दामों में करें इन बाजारों का मुआयना

Anshika
16 April 2023 3:22 PM GMT
Eid 2023: अगर आप भी ईद में करना चाहते हैं खरीदारी, तो कम दामों में करें इन बाजारों का मुआयना
x
रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस महीने के बाद अब ईद का त्यौहार मनाया जाएगा जो कि मुस्लिमों का प्रमुख त्योहार माना जाता है। ईद में बच्चों से लेकर बड़े तक सभी उत्साहित रहते हैं और पहले से ही ईद की सारी तैयारियां करने लगते हैं। ईद में घर की सजावट से लेकर खानपान व सुंदर नए कपड़े सभी चीजों से लाते हैं।

Delhi Markets To Shop For Eid: रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस महीने के बाद अब ईद का त्यौहार मनाया जाएगा जो कि मुस्लिमों का प्रमुख त्योहार माना जाता है। ईद में बच्चों से लेकर बड़े तक सभी उत्साहित रहते हैं और पहले से ही ईद की सारी तैयारियां करने लगते हैं। ईद में घर की सजावट से लेकर खानपान व सुंदर नए कपड़े सभी चीजों से लाते हैं। इस बार ईद 21 या 22 अप्रैल को मनाई जाएगी। ईद के मौके पर लोग नए कपड़े पहन कर तैयार होते हैं। अगर आप भी अपनी ईद की तैयारियां करने में जुट गए हैं और इस त्यौहार आप स्टाइलिश आउटफिट पहनना चाहते हैं तो खरीदारी अभी से शुरू कर दें। दिन करीब आते आते बाजारों में बहुत अधिक भीड़ हो जाती है। त्योहार में खर्चे भी बढ़ जाते हैं, ऐसे में कम पैसों में किसी सेलिब्रिटी की तरह स्टाइलिश और डिजाइनर आउटफिट चाहिए, तो कुछ बाजारों की ओर रुख कर सकते हैं। दिल्ली की कुछ बाजारों से आप आसानी से अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी आउटफिट बहुत कम दामों में खरीद सकते हैं।

चांदनी चौक

ईद के मौके पर लड़कों से लेकर लड़कियां सब एथेनिक आउटफिट पहनना पसंद करते हैं। कपड़ों के लिए दिल्ली का चांदनी चौक सबसे बेस्ट प्लेस है। यहां कम पैसों में आपको अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की किसी भी आउटफिट की कॉपी मिल जाएगी। कियारा आडवाणी के शरारा सेट से लेकर माधुरी दीक्षित तक की साड़ी का कलेक्शन और डिजाइनर लहंगे आपको ₹5000 तक में मिल जाएंगे। लड़कों के लिए भी यहां एथेनिक आउटफिट का शानदार कलेक्शन देखने को मिलता है।

सरोजनी नगर

दिल्ली की सबसे सस्ती बाजारों में से एक है सरोजिनी नगर की बाजार ,जो पूरे देश में फेमस है। सरोजिनी नगर में ₹100 से टॉप की रेंज शुरू होती है और आसानी से पैंट भी मिल जाती हैं। ईद के मौके पर कुर्ता सेट, सूट वेस्टर्न आउटफिट बेहद कम दामों में आप खरीद सकते हैं। सरोजिनी नगर में बेहद कम दामों में आप ज्वेलरी भी खरीद सकते हैं। फुटवेयर पर्स और भी चीजें सब आपके बजट में मिल जाएंगे।

लाजपत नगर मार्केट

दिल्ली के सबसे लोकप्रिय बाजारों में से एक है लाजपत नगर की बाजार। इस बाजार में हर तरह का सामान आपको आसानी से मिल जाएगा। डिजाइनर कपड़ों से लेकर डिजाइनर फुटवियर आदि सब इस मार्केट में आपको आपकी रेंज के हिसाब से मिल जाएंगे। इसके अलावा यहां ज्वेलरी मेहंदी स्ट्रीट फूड आदि भी आपके जेब पर ज्यादा असर नहीं डालेंगे। ईद की पूरी खरीदारी के लिए आप लाजपत मार्केट को explore कर सकते है।

Next Story