
अभी अभी दिल्ली पुलिस ने PM मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर पर लिया एक्शन, 6 लोग गिरफ्तार, 100 FIR दर्ज

देश की राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाने पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में करीब 100 एफआईआर दर्ज की हैं, इसके साथ ही छह लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है.
दिल्ली पुलिस का कहना है कि इन पोस्टर्स में प्रिटिंग प्रेस की भी डिटेल्स नहीं थी जोकि नियमों का उल्लंघन है. इसको लेकर पुलिस ने डिफेसमेंट एक्ट और प्रिंटिंग प्रेस एक्ट के तहत पूरी दिल्ली में एक्शन लेते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
AAP दफ्तर से निकलती गाड़ी से बरामद हुए पोस्टर
स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के दफ्तर से निकलते समय एक वैन को रोका गया. पुलिस ने इस वैन से 10 हजार से ज्यादा पोस्टर जब्त किए. इन पोस्टर्स पर न तो प्रिंटिंग प्रेस का नाम और ना ही छपवाने वाले का नाम लिखा हुआ था, जोकि डिफेसमेंट एक्ट और प्रिंटिंग प्रेस एक्ट का उल्लंघन है.
दो प्रिटिंग प्रेस को दिया गया था ऑर्डर
इसके बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई और गाड़ी में सवार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा दिल्ली के अलग-अलग जिलों में कार्रवाई करते हुए अब तक पुलिस ने 100 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दो प्रिंटिंग प्रेस को कुल एक लाख पोस्टर के ऑर्डर दिए गए थे.
सोर्स आज तक




