दिल्ली

विष्णु मंदिर को तोड़कर बनाई गई है दिल्ली की जामा मस्जिद - साक्षी महाराज

Sakshi
17 May 2022 10:19 AM GMT
विष्णु मंदिर को तोड़कर बनाई गई है दिल्ली की जामा मस्जिद  - साक्षी महाराज
x
File Photo
भाजपा (BJP) के फायर ब्रांड नेता सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि दिल्ली (Delhi) में जिस जगह जामा मस्जिद बनाई गई है वह भी मंदिर था। उन्होंने कहा कि यमुना नदी के किनारे विष्णु भगवान का मंदिर था।

भाजपा (BJP) के फायर ब्रांड नेता सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि दिल्ली (Delhi) में जिस जगह जामा मस्जिद बनाई गई है वह भी मंदिर था। उन्होंने कहा कि यमुना नदी के किनारे विष्णु भगवान का मंदिर था।

भाजपा (BJP) सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि दिल्ली में यमुना नदी के तट पर बनी जामा मस्जिद, भगवान विष्णु के मंदिर को तोड़कर बनाई गई है। कहा कि यदि जामा मस्जिद की जांच की जाए तो वहां से भी प्राचीन हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां मिलेंगी। यदि उनका दावा गलत निकला तो वह कोई भी सजा भुगतने को तैयार हैं।

बात दें कि भाजपा सांसद साक्षी महाराज का कहना है कि वह इस बात को वह वर्ष 2009 से कह रहे हैं जब वह मथुरा के विधायक थे। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि देश के सभी जाति धर्म के लोगों को देश के संविधान और न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। साथ ही साक्षी महाराज ने कहा कि ज्ञानवापी मंदिर की असलियत सामने आ चुकी है।

Next Story