दिल्ली

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक छाया रहेगा घना कोहरा, ठंड भी होगी जबरदस्त

Sakshi
13 Jan 2022 2:28 PM GMT
दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक छाया रहेगा घना कोहरा, ठंड भी होगी जबरदस्त
x
राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिन दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच कोहरा छाया रहने के आसार हैं। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 14 और 15 जनवरी को घना कोहरा पड़ेगा।

राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिन दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच कोहरा छाया रहने के आसार हैं। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 14 और 15 जनवरी को घना कोहरा पड़ेगा। बता दें कि इस दौरान दृश्यता तड़के 50 से 100 मीटर फिर आगे धीरे-धीरे 500 मीटर के बीच रहेगी। वहीं, 16 से 19 के बीच सुबह कोहरा रहेगा और दिनभर मौसम साफ रहने के आसार हैं। बता दें कि आज गुरुवार को सुबह साढ़े चार बजे के बाद घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर और 100 मीटर के बीच रही।

वहीं, आज गुरुवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब स्थिति में 321 दर्ज किया गया। वहीं अगले तीन 14 से 16 जनवरी तक यह बेहद खराब स्तर पर ही रहने के अनुमान हैं। साथ ही दिनभर का औसत अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 19 जनवरी तक अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम सात से ऊपर नहीं जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी एजेंसी सफर के अनुसार हवा की गति कम होने व ठंड होने के चलते अगले कुछ दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब स्तर पर ही रहेगा। वहीं गुरुवार को पीएम 10 और पीएम 2.5 क्रमश: 228 और 135 दर्ज किया गया। यह आगे भी 250 व 150 से अधिक रहने के आसार है. जो तय मानकों से अधिक है। इसके अलावा सुबह घना कोहरा छाया रहा और सात बजे दृश्यता 100 मीटर तक दर्ज की गई थी।

Next Story