
Archived
दिल्ली से अपहृत स्कूली बच्चे को पुलिस ने मुठभेड़ कर साहिबाबाद से छुड़ाया, 1 किडनैपर ढेर
Arun Mishra
6 Feb 2018 12:52 PM IST

x
शाहदरा इलाके से स्कूल बस के ड्राइवर को गोली मारकर अगवा छात्र को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सुरक्षित छुड़ा लिया है
नई दिल्ली : दिल्ली के शाहदरा इलाके से 25 जनवरी को स्कूल बस के ड्राइवर को गोली मारकर अगवा छात्र को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने मुठभेड़ के बाद सुरक्षित छुड़ा लिया है। अगवा हुए स्कूल छात्र को पुलिस ने सोमवार देर रात अपराधियों के चंगुल से छुड़ा लिया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार देर रात गाजियाबाद के एक ठिकाने की घेराबंदी की तो कडनैपर्स ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश मारा गया, जबकि 2 घायल हुए हैं।
घायल हुए बदमाश का नाम पंकज बताया जा रहा है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक अन्य गिरफ्तार हुए बदमाश का नाम नितिन है। पुलिस ने स्कूली छात्र को उनके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि छात्र को साहिबाबाद के शालीमार सिटी में रखा गया था।
अगवा हुए छात्र के बच्चे के दादा ने बताया, 'रात करीब एक बजे फोन आया और कहा गया कि बच्चा मिल गया है। हम जीटीबी गए और हमें हमारा पोता सौंप दिया गया। डॉक्टरों ने कहा है कि उसे आराम की जरूरत है।
1 किडनैपर ढेर -
दिल्ली क्राइम ब्रांच के अफसर आरपी उपाध्याय के मुताबिक, जानकारी मिली थी कि बच्चे को गाजियाबाद में रखा गया है। किडनैपर्स ने बच्चे को साहिबाबाद के अपार्टमेंट में छिपाकर रखा था। किडनैपर्स ने पुलिस पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी मारा गया। जबकि 2 लोगों को अरेस्ट कर लिया गया। बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है।
यह वारदात गाजियाबाद और लोनी की सीमा के नजदीक हुआ था। यहां से आसानी से मेरठ या अन्य इलाकों में भी पहुंचा जा सकता है। तभी से दिल्ली पुलिस को शक था कि बच्चे को उत्तर प्रदेश में किसी जगह छुपाया गया है।
Next Story




