दिल्ली

बुजुर्ग ने खुद को लगाई आग, RML अस्पताल में कराया गया भर्ती

सुजीत गुप्ता
18 Aug 2021 10:23 AM GMT
बुजुर्ग ने खुद को लगाई आग, RML अस्पताल में कराया गया भर्ती
x

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के पास बुधवार दोपहर एक बुजुर्ग आत्मदाह करने के लिए खुद को आग लगा लिया, जैसे ही लोगों की नजर उस व्यक्ति पर पड़ी तो देखकर आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां पहुंचकर उन्हें रोका और आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया। उनके शरीर के कई हिस्से जल गए हैं।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार वह किसी तरह की धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं जिससे परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। हालत में सुधार होने पर उनका बयान दर्ज किया जाएगा।






Next Story