
दिल्ली में बाढ़ का डर, यमुना 207 मीटर के पार,10 साल में सबसे ज्यादा

पुरानी दिल्ली रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार को 207 मीटर तक बढ़ गया, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ का डर पैदा हो गया है। मौसम कार्यालय ने आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है।
पुरानी दिल्ली रेलवे पुल पर यमुना नदी का जल स्तर बुधवार तड़के 207.18 मीटर तक बढ़ गया और इसके और बढ़ने की आशंका है, जिस वजह से राजधानी में बाढ़ आने का वेदर पैदा हो गया है उत्तम बाढ़ स्तर का रिकॉर्ड 207.49 मीटर है।
यमुना नदी के जलस्तर के बढ़ने के कारण आईटीओ छठ घाट भी जल से भर गया है बैठने की भी सारी स्थान पर पानी भर गया है और सारे स्थान पानी में डूब गए हैं केंद्रीय जल आयोग सीडब्ल्यूसी के बाढ़ निगरानी पोर्टल के अनुसार यमुना नदी अब तक अपने उच्चतम रिकॉर्ड तक बढ़ गई है और उसने पुराने रेलवे ब्रिज पर जल स्तर मंगलवार रात 8:00 बजे 206.76 मीटर से बढ़कर बुधवार सुबह 7 बजे 207.18 मीटर हो गया।
बारिश के कारण यमुना नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। नदी के किनारे के सभी पुलिस स्टेशनों को क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। अन्य एजेंसियों के साथ भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है ताकि जलभराव होने पर लोगों को बचाया जा सके। समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा, तुरंत निकाला जा सकता है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जल स्तर रात आठ बजे तक बढ़कर 206.76 मीटर हो गया, जो 2013 के बाद से सबसे अधिक है जब नदी 207.32 मीटर के स्तर पर पहुंच गई थी।
उन्होंने बताया कि जल स्तर में तेज वृद्धि ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश और सप्ताहांत में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा से संतृप्त मिट्टी के कारण हुई।पिछले साल सितंबर में यमुना ने दो बार खतरे के निशान को पार किया था और जलस्तर 206.38 मीटर तक पहुंच गया था।
पुराना रेलवे पुल बंद
बताया जा रहा है कि सोमवार की रात नदी निकासी के निशान 206 मीटर को पार करके निकल गई जिससे बाढ़ आने की संभावना काफी बढ़ गई।आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। विभाग ने मंगलवार शाम को कहा कि नीचे के इलाकों में रहने वाले लोगों को ऊंचाई वाले सुरक्षित स्थानों पर चले जाना चाहिए और अपनी सुरक्षा करनी चाहिए हालांकि उन्हें स्थानांतरित कर दिया गया है।