दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने पूर्व मंत्री को हिरासत में लिया, कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ का है आरोप

Arun Mishra
30 Jun 2022 3:15 AM GMT
दिल्ली पुलिस ने पूर्व मंत्री को हिरासत में लिया, कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ का है आरोप
x
दिल्ली पुलिस ने पूर्व मंत्री को हिरासत में लिया है ..!

नई दिल्ली : देश की राजधानी में दिल्ली पुलिस ने पूर्व मंत्री को हिरासत में लिया है पूर्व मंत्री पर कॉलेज की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है। दरअसल, त्रिपुरा के पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक मेवर कुमार जमातिया को कॉलेज की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना को लेकर त्रिपुरा के एक छात्र ने 28 जून की रात दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जमातिया ने राज्य आदिवासी कल्याण मंत्री के रूप में काम किया था।

28 जून को दर्ज की गई शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया और हिरासत में लिया। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक विधायक के खिलाफ धारा 354 और 354 ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। 29 जून को दिल्ली पुलिस ने विधायक के खिलाफ दर्ज की, जिसके बाद विधायक को नोटिस दिया गया। फिलहाल पुलिस विधायक से पूछताछ कर रही है।

विधायक से पूछताछ कर रही है दिल्ली पुलिस

इस बीच त्रिपुरा भवन के संयुक्त रेजिडेंट कमिश्नर रंजीत दास ने त्रिपुरा सरकार को घटना की जानकारी दी। पत्र के अनुसार दिल्ली पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज करने के लिए 28 जून की रात त्रिपुरा भवन पहुंची थी। पत्र के मुताबिक आपको सूचित किया जाता है कि दिल्ली पुलिस की एक टीम ने कल रात दो बार त्रिपुरा भवन का दौरा किया और पीड़िता से मुलाकात की, जो दिल्ली में पढ़ने वाली एक छात्रा है।

Next Story