दिल्ली

पत्रकार प्रशांत कनौजिया को यूपी पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

Arun Mishra
18 Aug 2020 9:47 AM GMT
पत्रकार प्रशांत कनौजिया को यूपी पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
x
प्रशांत कनोजिया को दिल्ली पुलिस व यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ़्तार किया हैं।

नई दिल्ली : फ्रीलांस पत्रकार प्रशांत कनौजिया को उत्तर प्रदेश पुलिस ने अयोध्या राम मंदिर पर सोशल मीडिया पोस्ट के लिए उनके दिल्ली आवास से गिरफ्तार किया। राजधानी के हजरतगंज थाने में अयोध्या राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर तथाकथित पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया पर विवादित पोस्ट करने के मामले गिरफ्तार कर लिया गया हैं। फ़ेक न्यूज़ से दंगे फैलाने के आरोप में पूर्व पत्रकार प्रशांत कनोजिया को दिल्ली पुलिस व यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ़्तार किया हैं।

राम मंदिर व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पूर्व पत्रकार प्रशांत कनौजिया को उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि, उन्होंने जाति-धर्म को बांटने वाली टिप्पणी की थी। इस संबंध में राजधानी के हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज हुआ था।

जाति-धर्म को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी: इंस्पेक्टर अंजनी पांडेय ने बताया कीज़ सोमवार को प्रशान्त कन्नौजिया के द्वारा अयोध्या राम मंदिर को लेकर विवादित पोस्ट किया गया था। जिसके बाद दरोगा दिनेश शुक्ला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रशान्त द्वारा ट्विटर पर जाति-धर्म को बांटने वाले टिप्पणी की थी, जिससे शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका हैं। प्रशांत के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में 8 जून 2019 को भी केस दर्ज हुआ था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर प्रशांत को गिरफ्तार भी किया गया था।


Next Story