दिल्ली

बहुगुणा जी को भारत रत्न दिया जाना राष्ट्र और पर्यावरण जगत का सम्मान होगा - ज्ञानेन्द्र रावत

Shiv Kumar Mishra
19 July 2021 2:28 AM GMT
बहुगुणा जी को भारत रत्न दिया जाना राष्ट्र और पर्यावरण जगत का सम्मान होगा - ज्ञानेन्द्र रावत
x

विगत दिवस महान पर्यावरणविद और चिपको आंदोलन के प्रणेता सुंदर लाल बहुगुणा जी की प्रतिमा का दिल्ली विधान सभा में अनावरण किया गया। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बहुगुणा जी के परिवार को सम्मानित भी किया।

यही नहीं उन्होंने श्री बहुगुणा को भारत सरकार से भारत रत्न देने की मांग भी की। वरिष्ठ पत्रकार और चर्चित पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत ने कहा है कि श्री केजरीवाल द्वारा श्री बहुगुणा जी की मूर्ति दिल्ली विधान सभा में लगाने और उन्हें भारत रत्न दिये जाने की मांग किये जाने हेतु देश के सभी पर्यावरण कार्यकर्ता हृदय से उनके आभारी हैं और उनकी मांग का समर्थन करते हैं। श्री बहुगुणा जी को भारत रत्न दिया जाना संपूर्ण राष्ट्र और पर्यावरण जगत का सम्मान होगा।

Next Story