दिल्ली

Grahan ka Daan: इस चंद्रग्रहण जाने किस राशि वाले को करना है क्या दान??होगा लाभ ही लाभ

Smriti Nigam
4 May 2023 3:51 PM GMT
Grahan ka Daan: इस चंद्रग्रहण जाने किस राशि वाले को करना है क्या दान??होगा लाभ ही लाभ
x
इस बार 5 मई शुक्रवार को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है.वैशाख पूर्णिमा पर लगने वाले इस चंद्रग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए सभी को कुछ ना कुछ उपाय जरूर करना चाहिए तो आइए जानते हैं कि किस राशि को क्या उपाय करना चाहिए

Chandra Grahan ke Upay: इस बार 5 मई शुक्रवार को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है.वैशाख पूर्णिमा पर लगने वाले इस चंद्रग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए सभी को कुछ ना कुछ उपाय जरूर करना चाहिए तो आइए जानते हैं कि किस राशि को क्या उपाय करना चाहिए

Chandra Grahan 2023 Time in India : साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ने में अब कुछ ही समय बाकी रह गया है।यह चंद्र ग्रहण तुला राशि में लग रहा है और सभी 12 राशि वाले भी इसके शुभ और अशुभ प्रभाव से प्रभावित होंगे। ऐसे में चंद्र ग्रहण के बाद किस राशि को क्या दान करना लाभदायक होगा आइए जानते हैं. साथ ही ग्रहण के बाद दान करना जीवन में सुख-समृद्धि भी बढ़ाता है.

चंद्र ग्रहण का राशि के अनुसार दान

मेष राशि: मेष राशि वाले जातकों को चंद्र ग्रहण के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। साथ ही गेहूं, मसूर की दाल, चंदन,फूल का दान करें.

वृषभ राशि: वृषभ राशि वाले जातकों को श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा सफेद चीजें जैसे चावल, दूध, शक्कर, सफेद फूल आदि का दान करना चाहिए। इससे काफी लाभ होगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले लोगों को दुर्गा माता की आराधना करनी चाहिए और चंद्र ग्रहण के बाद गाय को हरा चारा, हरी मूंग की दाल, हरी सब्जियां, फल, फूल, हरे कपड़े दान करने चाहिए।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले जातकों को चंद्र ग्रहण के दौरान शिव शंकर भगवान की पूजा करनी चाहिए। शिव मंत्रों का जाप करना चाहिए और ग्रहण के बाद चावल , दूध, घी, कपूर, मोती, सफेद फूल आदि का दान करें.

सिंह राशि: चंद्र ग्रहण के समय सिंह राशि वाले जातकों को आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए और किसी राम मंदिर में जाकर गेहूं, सरसों का तेल, लाल कपड़े और मूंगा आदि चीजों का दान करना चाहिए।

कन्या राशि: कन्या राशि वाले जातकों को इस दौरान गणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए और मंदिर में घी, कपूर, पैसे, फल, फूल अर्पित करने चाहिए।

तुला राशि: तुला राशि वाले लोगों को लक्ष्मी स्रोत या दुर्गा सप्तशती का मानसिक पाठ करना चाहिए।ग्रहण के बाद चावल, कपूर, चीनी, घी, सब्जियां, फल, फूल, गेहूं, कपड़े आदि का दान करें.

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले लोगों को चंद्र ग्रहण के समय हनुमान चालीसा सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए। इसके बाद उन्हें किसी गरीब या जरूरतमंद इंसान को कद्दू ,मसूर की दाल लाल फूल ,लाल कपड़े आदि का दान करना चाहिए।

धनु राशि: चंद्र ग्रहण के दौरान विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें. चंद्र ग्रहण के बाद अगले दिन भगवान विष्णु के दर्शन करें.अनाज, पीले फल, पीले फूल, घी, गेहूं, नमक, चीनी का दान करें.

मकर राशि: मकर राशि वाले लोगों को चंद्र ग्रहण के दौरान शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए और शनि मंत्रों का जाप भी करना चाहिए। चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद उन्हें काला कंबल, काली साबुत उड़द और सवा मीटर काले कपड़े का दान करना चाहिए।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों को चंद्र ग्रहण के समय शनि चालीसा बजरंग बाण सुंदरकांड हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और इसके बाद किसी गरीब को चावल, गेहूं, नमक, चीनी कपड़े, धन फल-फूल आदि का दान करना चाहिए।

मीन राशि: विष्णु चालीसा या रामायण का पाठ करना चाहिए। मां दुर्गा की आराधना करने से भी फायदा होगा ग्रहण के बाद पीले फल, पीले कपड़े, चना दाल, केसर, बेसन, हल्दी, गुड़ का दान करें.

Next Story