दिल्ली

Guruwar ke Upay: आज के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का करले यह उपाय, दूर हो जाएंगे सारे संकट, बरसेगा धन

Anshika
20 April 2023 9:27 AM GMT
Guruwar ke Upay: आज के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का करले यह उपाय, दूर हो जाएंगे सारे संकट, बरसेगा धन
x
आज गुरुवार का दिन है और जैसा कि सभी जानते हैं कि आज का दिन भगवान विष्णु जी का कहा जाता है .ऐसे में आज साल का पहला सूर्य ग्रहण भी है जिसका असर भारत में तो नहीं देखने को मिल रहा है लेकिन इसका कुछ ना कुछ प्रभाव आपकी राशियों पर जरूर पड़ेगा

Guruwar ke Totke: आज गुरुवार का दिन है और जैसा कि सभी जानते हैं कि आज का दिन भगवान विष्णु जी का कहा जाता है .ऐसे में आज साल का पहला सूर्य ग्रहण भी है जिसका असर भारत में तो नहीं देखने को मिल रहा है लेकिन इसका कुछ ना कुछ प्रभाव आपकी राशियों पर जरूर पड़ेगा। ऐसे में जिन राशियों पर बड़ा संकट आने वाला है, वह गुरुवार का उपाय कर कर इस संकट से बच सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज आपको गुरुवार के कुछ विशेष उपाय बताए जा रहे हैं जिसको अगर आप कर लेते हैं तो भगवान विष्णु की कृपा आप पर जमकर बरसेगी और आपसे मां लक्ष्मी कभी नहीं रूठेंगी और सुख समृद्धि भी भरपूर आएगी ।

Guruwar Remedies: सनातन धर्म में सप्ताह के सभी 7 दिनों को किसी ना किसी देवता का दिन माना जाता है। ऐसे में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति का माना जाता है ।इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष विधान भी है। इस दिन श्रीहरि की आराधना करने से आपको विशेष फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन कुछ विशेष कार्य करने से भगवान विष्णु अत्यंत प्रसन्न भी होते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। तो आइए जानते हैं कि आज गुरुवार के दिन शुभ फलों को पाने के लिए हमें क्या-क्या करना चाहिए

गुरुवार के उपाय (Guruwar ke Upay)

पीले रंग के वस्त्र धारण करें

ज्योतिष शास्त्र को देखा जाए तो आज गुरुवार के दिन सभी को पीले वस्त्र जरूर धारण करने चाहिए। यह रंग सच्चाई, निष्ठा और सादगी का प्रतीक होता है इससे भगवान विष्णु बेहद प्रसन्न होते हैं। बताया जाता है कि पीला रंग भगवान विष्णु का पसंदीदा रंग है। गुरुवार वाले दिन आपको केले के पेड़ की पूजा करके उसकी जड़ में जल जरूर अर्पित करना चाहिए। इस दिन पीली चीजों का दान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपको पूर्ण फल की प्राप्ति होती है और विशेष लाभ भी मिलता है

पीले रंग के लड्डू अर्पित करें

गुरुवार वाले दिन आपको भगवान विष्णु को पीले रंग के लड्डू भी अर्पित करने चाहिए। भगवान विष्णु को पीले रंग का भोग बेहद पसंद है। ऐसे में आपको बेसन के लड्डू या फिर मोतीचूर के लड्डू या केसरिया बर्फी भगवान विष्णु को जरूर भोग में लगाना चाहिए। वहीं गुरुवार वाले दिन भक्तों को पीले वस्त्र पहनकर सत्यनारायण भगवान की कथा भी सुननी चाहिए। कथा सुनने से उनपर भगवान विष्णु और महालक्ष्मी की कृपा बरसती है और कभी भी धन संपदा की कमी नहीं होती है और वह दिन-ब-दिन बढ़ती ही जाती है

प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाएं

गुरुवार वाले दिन भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने देसी घी का दीपक भी जलाना चाहिए और पीली चीजों को खाने से बचना चाहिए। इस दिन हल्दी केसर और पीली दाल को दान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहती है।

Next Story