दिल्ली

हिंदू समाज ने दिल्ली में लिया संकल्प, देश संविधान से चलेगा शरीयत या जिहाद से नहीं'

Shiv Kumar Mishra
9 July 2022 11:33 AM GMT
हिंदू समाज ने दिल्ली में लिया संकल्प, देश संविधान से चलेगा शरीयत या जिहाद से नहीं
x
कई किलोमीटर तक भगवा और तिरंगे से पटी दिल्ली की सड़कें, 1.5 लाख से ज्यादा हिन्दू उतरे सड़कों पर।

नई दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद ने शनिवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर संकल्प मार्च आयोजित किया। मार्च का उद्देश्य मजहबी कट्टरता का विरोध है। विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि देश संविधान से चलना चाहिए शरीयत या जिहाद से नहीं। वहीं संकल्प मार्च के दौरान वंदे मातरम, जय श्री राम, भारत माता की जय के नारे लगाए गए। मार्च को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नई दिल्ली जिले की डीसीपी अमरुथा गुगुलोथ ने बताया कि जंतर-मंतर के लिए सशर्त अनुमति प्रदान की गई है।

दरअसल पिछले महीने राजस्थान के उदयपुर कन्हैयालाल और महाराष्ट्र के अमरावती में उमेश कोल्हे की कट्टरपंथी मुस्लिमों द्वारा की गई नृशंस हत्या से लोगों में नाराजगी है। इस बाबत एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए वह देश भर के अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि भारत धर्मनिरपेक्ष देश है और यह संविधान से ही चलना चाहिए। यहां शरिया कानून की गुंजाइश नहीं है।

'हिंदुओं को कोई डरा नहीं सकता'

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि हिंदुओं पर हो रहे हमले ठीक नहीं है। हिंदुओं को न कोई विभाजित कर सकता है और न ही डरा सकता है। उन्होंने कहा कि नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले लोगों पर हमले हो रहा हैं। उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या राज्य सरकार द्वारा सुरक्षा न देने की वजह से हुई है। आलोक कुमार ने कहा कि भारत देश संविधान से चलेगा। यहां जिहाद के लिए कोई जगह नहीं है। विहिप ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अगर किसी भी हिंदू को धमकी मिल रही है तो वह फोन करे, उनकी मदद के लिए हमारे कार्यकर्ता उनकी हर संभव सुरक्षा के लिए तैयार हैं।

'कानून बचाने के लिए बाहर आया हिंदू समाज'

हिंदू संगठनों के लोग संकल्प मार्च में तिरंगा लहरा रहे हैं और जय श्री राम के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि देश में कानून बिगाड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। कानून बचाने के लिए हिंदू समाज आज सड़क पर उतरा है। उन्होंने कहा कि सर तन से जुदा बोल ही नहीं रहे बल्कि हत्या की जा रही है। संकल्प मार्च तो अभी एक संदेश है उन लोगों के लिए जो जिहाद फैला रहे हैं।

'हिंदुओं को निशाना बनाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई'

संकल्प मार्च में शामिल उत्तरी दिल्ली के पूर्व मेयर अवतार सिंह ने कहा कि आज संकल्प मार्च के लिए कई हिंदू समूह सड़कों पर उतरा है। हम यहां हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए आए हैं। हिंदुओं पर इस तरह से हमला नहीं होना चाहिए। हिंदुओं को निशाना बनाने और हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story