दिल्ली

हुक्का बार का भंडाफोड़, 8 लोगों को हिरासत में लिया गया

हुक्का बार का भंडाफोड़, 8 लोगों को हिरासत में लिया गया
x

विजय विहार थाना पुलिस ने इलाके में चल रहे अवैध हुक्का बार का खुलासा किया है। हुक्का बार का भंडाफोड़ कर उसके दो मालिकों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हुक्का बार के मालिकों की पहचान हरदीप सिंह ठाकुर (24) और गौतम जुनेजा (20) के रूप में की गई है। दोनों ही विजय विहार के रहने वाले हैं। गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों की पहचान कशिश अरोड़ा (28), नवीन कुमार (26), रूपेश (26), ऋषभ गांधी (26), वैभव जैतक (23) और संजय (25) के रूप में की गई है।

रविवार रात पुलिस टीम को बीडी जैन स्कूल के पास एक इमारत में हुक्का बार चलने की जानकारी मिली। सादी वर्दी में पुलिस टीम उक्त मकान की पहली मंजिल पर छापा मारा। जहां कुछ लोगों को हुक्का परोसा गया था। पुलिस ने बार से हुक्का, चिलम, चिलम पाईप, तंबाकू और चिमटा बरामद किया है।

पुलिस ने वहां हुक्का पी रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान को हुक्का बार के दो मालिक भी मिले। उन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि यहां कोविड नियम की अनदेखी की जा रही थी। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




Next Story