धर्म-कर्म

दैनिक राशिफल से जानिए, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन

Anshika
28 April 2023 3:05 AM GMT
दैनिक राशिफल से जानिए, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन
x
Aaj Ka Rashifal 28 April आज का राशिफल Today Rashifal Horoscope Today आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन?

Aaj Ka Rashifal 28 April आज का राशिफल Today Rashifal Horoscope Today आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today

आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। आज जातकों की इच्छाएं पूर्ति होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। महिलाएं आज बचत की नई योजना बना सकती हैं। घर के साज-सज्जा की कोई वस्तु खरीदें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज के दिन जातक जिस भी कार्य को करने का प्रयत्न करेंगे, उसमें संतोषजनक परिणाम नहीं मिलेंगे, जिसके कारण मन उदास रहेगा। शेयर सट्टे के कार्य से हानि हो सकती है, सतर्क रहें। पारिवारिक वातावरण महिलाओं के लिए सुखमय बनेगा, सेहत उत्तम रहेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

काम के प्रति आप आज ईमानदार रहेंगे। नौकरी पेशा वर्ग अधिकारियों से सम्भल कर रहें, मान हानि हो सकती है। आज शारीरिक परिश्रम की अपेक्षा मानसिक परिश्रम अधिक रहेगा।किसी के प्रलोभन में आकर पैसे खर्च न करें। सामाज में नाम सम्मान ख्याति बढ़ेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आकस्मिक यात्रा के योग बनेंगे, संभव हो तो आगे के लिए टालें। धैर्य से दिन व्यतीत करें। बात करते वक्त गलत शब्दों का प्रयोग न करें।आज आपके विरोधी परास्त होंगे। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। कार्य स्थल पर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

सिंह (Leo Horoscope Today)

आज का दिन जातक के मान सम्मान में वृद्धि करवाने वाला है। शाम का समय मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की राय अवश्य लें, क्योंकि भविष्य में धोखा होने के आसार है। पारिवारिक स्थिति मजबूत रहेगी।सेहत में बदलाव आएगा, लेकिन इससे दिनचर्या प्रभावित नहीं होगी। कार्य समय से पहले ही पूरा कर लेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। मानसिक रूप से अशांत रहेंगे।आज का दिन जातक का अच्छा बीतेगा। धार्मिक कार्यक्रम में समय व्यतीत होगा। मध्याह्न के बाद आर्थिक जोखिम न उठाएं। पुराने मित्र से आकस्मिक मुलाकात होगी। संतान सुख मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन जातक का अस्त व्यस्त रहेगा। रिश्तेदारों का कार्य पूर्ण करने में समय व्यतीत होगा।आर्थिक रूप से नुकसान हो सकता है कोई भी जोखिम न उठाएं। गृहस्थी में छोटी-छोटी बातों पर नोकझोंक होगी। सेहत को लेकर आकस्मिक घटनाएं घटित होंगी लापरवाही बिलकुल न बरतें। निकट के व्यक्ति पर अधिक भरोसा न करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

कोई पुरानी लेनदारी वापस आएगी। कार्य क्षेत्र पर आज किसी से भी व्यर्थ की बहस न करें। नौकरी पेशा लोग अपने से बड़े पद पर बैठे अधिकारियों से ज्यादा सावधानी बरतें। आज अधिकांश कार्य अधूरे रहने के कारण मन अशांत रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई से मन चुराएंगे।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

नौकरी पेशा जातक को परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। शाम का समय थकान वाला रहेगा।आज का दिन जातक का भाग्योदय करने वाला रहेगा। प्रतिष्ठित लोगों से पहचान बढ़ेगी, जिससे भविष्य में लाभ होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसायी वर्ग को आकस्मिक लाभ होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। नए कार्य का आरम्भ आज न करें हानि होगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में आत्मीयता की कमी रहेगी।आज का दिन जातक का व्यस्तता भरा रहेगा। भोजन समय पर न करने से चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। अधिकांश समय यात्राओं में व्यतीत होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन जातक का सुख में वृद्धि करने वाला रहेगा। विद्यार्थियों के लिये आज आप् मार्गदर्शक बनेंगे। आज आप दूसरों पर अपनी छाप छोड़ेंगे, लोग आपसे प्रभावित होंगे। सिर में दर्द की शिकायत रह सकती है।मनमौजी प्रवृति आपको आन्तरिक रूप से शांत रखेगी लेकिन अन्य लोगों को परेशानी हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन जातक को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक लाभ पाने के लिए परिश्रम के साथ वाणी में मधुरता रखें। भाई से वाद-विवाद हो सकता है। संबंधों में खटास आ सकती है।आशानुकूल लाभ न होने के कारण मन अशांत रहेगा। कार्य को लेकर न लापरवाही बरतें। सरकारी कार्य में उलझने आएंगी।

Next Story