दिल्ली

IAS Tips: जानिए डॉक्टर विकास दिव्यकीर्ति के ये 3 टिप्स, जो आपको बिना मेहनत के हंसते खेलते बना देंगे आईएएस

Anshika
10 April 2023 5:04 PM IST
IAS Tips: जानिए डॉक्टर विकास दिव्यकीर्ति के ये 3 टिप्स, जो आपको बिना मेहनत के हंसते खेलते बना देंगे आईएएस
x
डॉ विकास दिव्यकीर्ति का कहना है कि स्टूडेंट्स को यह समझना होगा कि वह कभी भी रोबोट की तरह नहीं पढ़ सकते हैं और ना ही रोबोट की तरह काम कर सकते हैं, इसलिए उन्हें अपने आप को यह समझाना होगा कि मैं सिर्फ अपने हिसाब से पढ़ सकता हूं, मैं दिन रात, रात से दिन नहीं पढ़ सकता हूं मैं दिन-रात पढ़ता ही रहूंगा। ऐसा भी नहीं हो सकता है

Dr. Vikas Divyakirti Class: डॉ विकास दिव्यकीर्ति का कहना है कि स्टूडेंट्स को यह समझना होगा कि वह कभी भी रोबोट की तरह नहीं पढ़ सकते हैं और ना ही रोबोट की तरह काम कर सकते हैं, इसलिए उन्हें अपने आप को यह समझाना होगा कि मैं सिर्फ अपने हिसाब से पढ़ सकता हूं, मैं दिन रात, रात से दिन नहीं पढ़ सकता हूं मैं दिन-रात पढ़ता ही रहूंगा। ऐसा भी नहीं हो सकता है

How to Become IAS: अगर आप आईएएस बनना चाहते हैं तो आपका यूपीएससी में सिलेक्शन हो तो आपको भी इन नियमों को मानना चाहिए। जाहिर सी बात है कि यूपीएससी परीक्षा नहीं है इस परीक्षा में सिर्फ किताबी ज्ञान काम नहीं आता इसलिए आज अगर यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। जैसा कि सभी जानते हैं कि यूपीएससी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है लाखों करोड़ों बच्चे हर साल इसमें बैठते हैं लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो इस सफलता को पास कर पाते हैं। कई लोग तो इसे एक बार मे पास नहीं पाते।उन्हें तीन चार बार परीक्षा देने के बाद ही सफलता हासिल होती है।

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का कहना है कि स्टूडेंट्स को समझना होगा कि वो रोबोट नहीं हैं. इसलिए आपको अपने आप से ये नहीं कहना चाहिए कि मैं दिन भर रात भर सिर्फ पढ़ता रहूंगा और लगा ही रहूंगा. ऐसा करने से आप आईएएस नहीं बनेंगे. आपको समझना होगा कि आपकी एक ज़िंदगी है जिसमें पढ़ाई के अलावा भी कई और जरूरी चीजें हैं. जिनके बिना भी लगातार पढ़ाई नहीं की जा सकती है. इसलिए सबका बैलेंस बनाकर चलना बहुत जरूरी होगा.

डॉ. दिव्यकीर्ति ने दिए टिप्स

डॉ विकास दिव्यकीर्ति कहते हैं कि दिन-रात पढ़ना है, रात को पढ़ना है और दिन भर पढ़ते ही रहना है। यह सब नाटक नहीं करना चाहिए। जिंदगी इतनी मुश्किल है नहीं जितनी हम उसे बना देते हैं। मैं बच्चों से पहले दिन ही बोलता हूं कि 8 घंटे पढ़ो। 8 घंटे सो और 8 घंटे मौज मस्ती करो तो आईएस बन जाओगे। इससे ज्यादा मत पढ़ो। डॉ विकास दिव्यकीर्ति कहते हैं कि बच्चों को थोड़ा सोशल भी होना चाहिए। लोगों से बात करनी चाहिए । केवल किताबें मत पढ़ो. जिंदगी को भी पढ़ो.दोस्तों को भी पढ़ो.

आस पास के समाज को भी पढ़ो.सप्ताह में एक फिल्म जरूर देखो.दिन में एक घंटा अपने दोस्तों से गप्पें भी जरूर मारो. किसी अच्छे टॉपिक पर हो तो बढ़िया. वरना बिचिंग करो, कुछ भी करो- पर बातचीत करो. ताकि बात करने का सलीका भी सीखो. सोशल स्किल्स भी सीखो और ये जिंदगी जीनी है, आईएएस बनना तो जिंदगी का एक पार्ट हो सकता है. ये जिंदगी नहीं हो सकता.

Next Story