दिल्ली

वॉर 2' के लिए जूनियर एनटीआर ने वसूली तगड़ी रकम रितिक रोशन को देंगे फिल्म में टक्कर

Anshika
8 April 2023 6:30 PM IST
वॉर 2 के लिए जूनियर एनटीआर ने वसूली तगड़ी रकम रितिक रोशन को देंगे फिल्म में टक्कर
x
बॉलीवुड गलियारों से यह खबरें आ रही है कि अब साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर war2 में रितिक रोशन के साथ एक इंडियन स्पाई का किरदार निभाने वाले हैं.

बॉलीवुड गलियारों से यह खबरें आ रही है कि अब साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर war2 में रितिक रोशन के साथ एक इंडियन स्पाई का किरदार निभाने वाले हैं. साउथ के सुपर टैलेंटेड और सुपरस्टार जूनियर एनटीआर वार टू में काम करने के लिए 100 करोड की फीस चार्ज की है। आदित्य चोपड़ा के बैनर यशराज फिल्म में बनी यह फिल्म वॉर टू में रितिक रोशन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। अब इस फिल्म में जूनियर एनटीआर भी एंट्री लेने वाले हैं। बताया जा रहा है कि जूनियर एनटीआर फिल्म में रितिक रोशन के साथ एक इंडियन स्पाई का किरदार निभाएंगे। कहा जा रहा है कि वार टू के लिए जूनियर एनटीआर ने काफी तगड़ी रकम चार्ज की है।

बताया जा रहा है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए 100 करोड़ की फीस ली है। रितिक रोशन भी इस फिल्म में 100 करोड़ रुपए ले रहे हैं। फिल्म 'आरआरआर' की बड़ी सफलता के बाद जूनियर एनटीआर ने अपनी फीस में बढ़ोतरी कर दी है। खबरों की मानें तो जूनियर एनटीआर में फिल्म आरआरआर की सफलता के बाद काफी मशहूर हो गए हैं और अपनी इस सफलता के बाद उन्होंने अपनी फीस में भी भारी बढ़ोतरी कर दी है। जिसके बाद उन्होंने वार 2 के लिए 30 करोड़ रुपए वसूले हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर एकदम अलग अंदाज में नजर आएंगे। यह एक्शन ड्रामा इंडिया फिल्म है जो इस साल अंत तक सिनेमाघरों में आ जाएगी।

यह फिल्म एक्शन एडवेंचर फिल्म है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा है जबकि इस फिल्म को डायरेक्ट अयान मुखर्जी कर रहे हैं। 'ब्रह्मास्त्र' पार्ट 2 और 3 को पूरा करने के बाद ही अयान इस प्रोजेक्ट को शुरू करेंगे। 'वॉर 2' की शूटिंग 2023 के अंत तक शुरू होगी।'वहीं ऋतिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म फाइटर में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं, साउथ स्टार अपनी फिल्म एनटीआर30 को लेकर इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए.आपको बता दें कि वार 2 के पहले पार्ट में रितिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ नजर आए थे, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन एक्शन मूवी होने के कारण यह मूवी लोगों के मन में घर कर गई थी। अब इसके डायरेक्टर इसका सीक्वल जूनियर एनटीआर के साथ बनाने जा रहे हैं। जूनियर एनटीआर साउथ के सुपरस्टार होने की वजह से अपनी फीस में काफी बढ़ोतरी कर ली है। इस फिल्म के लिए वह 100 करोड़ की रकम ले रहे हैं।

Next Story