दिल्ली

Prayagraj News: गर्भवती गाय और भ्रूण की धारदार हथियार से हत्या ,पुलिस कमिश्नर ने लिया संज्ञान फिर दर्ज हुई नामजद FIR

Shiv Kumar Mishra
28 Jan 2023 3:24 PM GMT
Prayagraj News: गर्भवती गाय और भ्रूण की धारदार हथियार से हत्या ,पुलिस कमिश्नर ने लिया संज्ञान फिर दर्ज हुई नामजद FIR
x

Prayagraj News: शशांक मिश्रा

नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज चौकी अंतर्गत जान बख्श का पूरा गांव में धारदार हथियार के हमले से गर्भवती गाय और भ्रूण की मौत हो गई।

बेजुबान गर्भवती गाय को शनिवार सुबह यहां धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। पिटाई से भ्रूण बाहर निकल आया था। घटना से क्षेत्र में आक्रोश है।सुबह सड़क पर खून के निशान दिखे तो भीड़ जुट गई। गांव में मृत गाय दिखी। कुछ दूर पर भ्रूण भी मिला। गोवंश पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहंची। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप में पांच लोगों को नामजद करते हुए 12 अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई के लिए तहरीर दी । इसमें गो-हत्या का आरोप लगाया नवाबगंज पुलिस FIR दर्ज करने में हीलाहवाली, टालमटोल करती रही !

कार्यवाही नही होने से क्षेत्र के संभ्रांत लोगो व समाजसेवियो ने मामले के बारे में पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा को अवगत कराया उन्होंने मामले की स्थिति व गंभीरता देखते हुए तत्काल संज्ञान लेते हुए FIR का आदेश किया तब जाकर कहीं पुलिस हरकत में आई !वहीं गो हत्‍या के बाद लोगों में काफी आक्रोश है लोगों ने पुलिस कमिश्नर से कठोर कार्यवाही की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति भविष्य में ना हो!

Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story