दिल्ली

दिल्ली में 20 करोड़ की कथित हेराफेरी मामले में एलजी का एफ़आईआर कराने का आदेश

Shiv Kumar Mishra
24 Sept 2022 8:30 PM IST
दिल्ली में 20 करोड़ की कथित हेराफेरी मामले में एलजी का एफ़आईआर कराने का आदेश
x

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 20 करोड़ रुपए के कथित ग़बन के एक मामले में दिल्ली जल बोर्ड, यूनियन बैंक और एक निजी कंपनी पर एफ़आईआर दर्ज़ कराने का आदेश दिया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों के हवाले से शनिवार को बताया कि यह मामला पानी के बिल में तथाकथित हेरफेर करने से जुड़ा है.

सूत्रों के अनुसार, उपराज्यपाल ने 15 दिनों के भीतर इस मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है.

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल के इस फै़सले का स्वागत किया है.

भारद्वाज ने कहा है कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी इस मामले की जांच के आदेश दिए थे, जब डीजेबी के तत्कालीन सीईओ ने उनके सामने यह मामला उठाया था.

इस मामले में, सरकारी यूनियन बैंक और दिल्ली जल बोर्ड के कई अधिकारियों पर ग़बन करने का आरोप लगाया गया है.

यह मामला सबसे पहले 2019 में सामने आया था.

Next Story