दिल्ली

सावधान! मोमोज खाने से दिल्ली में हुई शख्स की मौत, जानें- डॉक्टर्स ने मोमोज खाने वालों को क्या दी चेतावनी

Arun Mishra
15 Jun 2022 6:41 AM GMT
सावधान! मोमोज खाने से दिल्ली में हुई शख्स की मौत, जानें- डॉक्टर्स ने मोमोज खाने वालों को क्या दी चेतावनी
x
मोमोज खाने में लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। एम्स में ऐसा ही एक मामला आया।

मोमोज खाने में लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। एम्स में ऐसा ही एक मामला आया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पाया गया कि एक आदमी के गले में मोमोज फंस गया और उसकी जान चली गई। यह मोमोज खाते वक्त हुई मौत से जुड़ा अपने आप में अलग तरह का केस है। मोमोज से जान जाने का पता उस वक्त चलता जब शख्स की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई थी। यह मामला साउथ दिल्ली का है, जिसमें मोमोज खाते वक्त शख्स की जान चली गई। मोमोज खाने के बाद व्यक्ति बेहोश हो गया था। जिसके बाद उसे पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उसका पोस्टमार्टम एम्स के फॉरेंसिक विभाग के डॉक्टरों ने किया।

जानें- डॉक्टर्स ने मोमोज खाने वालों को क्या दी चेतावनी

AIIMS के डॉक्टरों का कहना है कि इसे जमकर चबाएं और सावधानी के साथ निगलें। एक्सपर्ट्स की मानें तो मोमोज को बिना चबाए निगलने से यह पेट में फंस सकता है, जिससे जान भी जा सकती है।

डायटिशियन डॉक्टर मेधावी गौतम का कहना है कि, खाने के भी नियम होते हैं खाने को तब तक चबाना चाहिए जब तक कि वह पेस्ट बन जाए। खाने को ज्यादा चबाने से आधा काम हमारे ग्लैंड्स कर देते हैं जिससे खाना पचने में आसानी होती है और हमारा पाचन तंत्र सही रहने के साथ ही हमें खाने की पूरी पौष्टिकता मिलती है। हमें बचपन से यह तो कहा जाता है कि खाना अच्छा खाएं पर यह नहीं समझाया जाता कि खाना आराम से चबाकर खाएं जो एक बहुत जरूरी चीज है।'

जल्दी-जल्दी खाना हानिकारक

डॉक्टर मेधावी गौतम के अनुसार, गले में फूड पाइप और विंड पाइप में बहुत ही पतली सी स्लैप होती है जब हम जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं तो कई बार खाना फूड पाइप की जगह विंड पाइप में चला जाता है। अक्सर हम इसे खांसकर बाहर निकाल पाते हैं लेकिन कई बार यह अटक जाता है इससे सांस लेने में बहुत तकलीफ होती है।

आम लोगों के लिए यह जानना जरूरी है कि मोमोज मैदे से बनता है। इसे पानी में उबालकर तैयार किया जाता है। मोमोज चिकना होता है। खाने के दौरान अलर्ट रहें। इसे चबाकर खाएं। निगलने की कोशिश न करें। निगलने पर यह पूरा का पूरा स्लिप होकर गले में फंस सकता है। डॉक्टर सुधीर ने कहा कि इस मामले में शराब पीने वाले को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि ऐसे लोग अक्सर नशे में होते हैं। उन्हें इस बात का ध्यान नहीं रहता है और वो जैसे तैसे खाने लगते हैं। ऐसे लोगों को ध्यान रखना चाहिए।

Next Story