
दिल्ली
मनीष सिसोदिया के बयान से मचेगी दिल्ली में अफरा तफरी!
Shiv Kumar Mishra
20 April 2021 7:20 PM IST

x
देश में इस समय कोरोना के लेकर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है. उस समय दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली में कुछ ही देर के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध है.
मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली में अधिकतर अस्पतालों में केवल अगले 8 से 12 घंटे के लिए ही ऑक्सिजन उपलब्ध है. हम एक हफ़्ते से दिल्ली को ऑक्सिजन सप्लाई कोटा बढ़ाने की माँग कर रहे हैं जोकि केंद्र सरकार को करना है . अगर कल सुबह तक पर्याप्त मात्रा में अस्पतालों में ऑक्सिजन नहीं पहुँची तो हाहाकार मच जाएगा.
यह बात कहकर दिल्ली की जनता की उखड़ रही साँसे और भयभीत हो जाएँगी. इससे देश में बड़ी असमंजस की स्तिथि है.
Next Story




