दिल्ली

दिल्ली मेट्रो में MBBS के छात्र की हार्ट अटैक से मौत, सवारियों के होश उड़े

Shiv Kumar Mishra
11 Dec 2023 8:03 AM GMT
दिल्ली मेट्रो में MBBS के छात्र की हार्ट अटैक से मौत, सवारियों के होश उड़े
x
आए दिन हार्ट अटैक के डराने वाले मामले सामने आ रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि कम उम्र के लोगों के साथ ही ऐसा हो रहा है। ताजा मामला दिल्ली से आया है। राजधानी में मेट्रो में सफर कर रहे 25 साल के एक MBBS छात्र को हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई

आए दिन हार्ट अटैक के डराने वाले मामले सामने आ रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि कम उम्र के लोगों के साथ ही ऐसा हो रहा है। ताजा मामला दिल्ली से आया है। राजधानी में मेट्रो में सफर कर रहे 25 साल के एक MBBS छात्र को हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई।

दरअसल, मयंक गर्ग नाम का ये युवक बल्लभगढ़ से दिल्ली मेट्रो में सवार होकर ISBT के लिए जा रहा था। जवाहरलाल नेहरू मेट्रो स्टेशन के पास उसको दिल का दौरा पड़ा और वो गिर पड़ा। इसके बाद मेट्रो स्टेशन से बाहर निकल गया और मूलचंद अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मयंक के रिश्ते में भाई मनोज कुमार ने बताया कि मयंक एमबीबीएस का स्टूडेंट था। शनिवार को वो पलवल से मेट्रो से दिल्ली के आईएसबीटी के लिए जा रहा था। तभी ये घटना हुई। इसके बाद हम लोग उसको लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां मौत हो गई।


Next Story