दिल्ली

MCD Election 2022 : दिल्ली एमसीडी चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 दिसंबर को वोटिंग, 7 को आएंगे नतीजे

Arun Mishra
4 Nov 2022 5:13 PM IST
MCD Election 2022 : दिल्ली एमसीडी चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 दिसंबर को वोटिंग, 7 को आएंगे नतीजे
x
दिल्ली में 104 सीटें पुरुषों के लिए रिजर्व है जबकि 104 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व है। वहीं, 42 सीट एससी के लिए आरक्षित हैं।

दिल्ली नगर निगम के चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। दिल्ली की 250 नगर निगम की सीटों पर 4 दिसंबर को चुनाव होंगे जबकि नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे। चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गया है। दिल्ली में 104 सीटें पुरुषों के लिए रिजर्व है जबकि 104 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व है। वहीं, 42 सीट एससी के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली एमसीडी पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है। इस बार एमसीडी चुनाव कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच है।

दिल्ली में पहले 272 नगर निगम की सीटें हुआ करती थी। हालांकि इस बार नए परिसीमन के बाद सीटों को 250 कर दिया गया है। पहले तीन नगर निगम हुआ करते थे जिनमें नॉर्थ, साउथ और इस्ट थे। लेकिन अब एक ही नगर निगम है। एमसीडी चुनाव को लेकर 50% सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने बताया कि चुनाव को भयमुक्त और अच्छे वातावरण में कराना हमारी जिम्मेदारी है। इसके साथ उन्होंने बताया कि निगम चुनाव को लेकर एक ऐप बनाया गया है। ऐप पर लोग अपना नाम देख सकते हैं।

दिल्ली एमसीडी चुनाव में प्रदूषण और साफ-सफाई काफी बड़ा मुद्दा है नामांकन की आखिरी तारीख 14 नवंबर है। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 19 नवंबर है। 4 दिसंबर को चुनाव होंगे। वही 7 दिसंबर को मतगणना होगी। वर्तमान की बात करें तो 272 एमसीडी सीटों पर भाजपा 181 के साथ सत्ता में है। आम आदमी पार्टी के पास 48 सीट, कांग्रेस के पास 30 और अन्य के खाते में 11 सीट है। दिल्ली में इस बार एमसीडी का चुनाव ऐसे वक्त में हो रहा है जब हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। दोनों ही राज्यों में भाजपा को सत्ता बचाने के लिए एक बड़ी चुनौती है।

Next Story