दिल्ली

MCD Election Date Live Update: MCD चुनाव की तारीख का ऐलान, 4 दिसंबर को मतदान, 7 दिसंबर को नतीजे

Shiv Kumar Mishra
4 Nov 2022 4:26 PM IST
MCD Election Date Live Update: MCD चुनाव की तारीख का ऐलान, 4 दिसंबर को मतदान, 7 दिसंबर को नतीजे
x

MCD Election Date Live Update: राज्य निर्वाचन आयोग आज दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Nagar Nigam Chunav 2022) कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है. कश्मीरी गेट स्थित राज्य चुनाव आयोग के दफ्तर में शाम 4 प्रेसवार्ता बुलाई है. वार्डों के परिसीमन पर कांग्रेस की ओर से हाईकोर्ट में दी गई चुनौती का चुनाव की घोषणा पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है. आयोग का कहना है कि हाईकोर्ट ने चुनाव कराने पर रोक नहीं लगाई है. अक्टूबर महीने की शुरुआत में, गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली नगर निगम के वार्डों के पुनर्निर्धारण से संबंधित एक अधिसूचना जारी किए जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगम (MCD Elections 2022) चुनाव के वार्डों की कुल संख्या 272 से घटकर 250 हो गई है, जिनमें से 42 को आरक्षित करने का निर्णय लिया गया है.

लाइव अपडेट

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने मीडिया को बताया कि 7 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. 19 को आखिरी तारीख नामांकन वापसी की होगी. एमसीडी चुनाव 4 दिसंबर को

मतगणना 7 दिसंबर को होगी. सुबह 8 से शाम साढ़े 5 बजे तक वोटिंग होगी.

MCD चुनाव की तारीख का ऐलान, 4 दिसंबर को मतदान, 7 दिसंबर को नतीजे

1 करोड़ 46 लाख 73 हजार मतदाता करेंगे वोट: चुनाव आयोग

1 करोड़ 46 लाख 73 हजार मतदाताओं को इस बार शामिल किया गया है. चुनाव ईवीएम से होगा, नोटा का भी इस्तेमाल होगा. आज से चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी. खर्च की सीमा हर वार्ड में 8 लाख है.

दिल्ली में आज से आचार सहिंता लागू

250 वार्ड निर्धारित किए गए हैं: विजय देव

250 वार्ड निर्धारित किए गए हैं और इनके लिए चुनाव कराए जाएंगे.

42 सीट को SC के लिए रिजर्व

महिलाओं के लिए 21 सीट SC

ऑल सीट में 104 सीट महिलाओं के लिए

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के कमिश्नर विजय देव की प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के कमिश्नर विजय देव मीडिया को संबोधित कर रहे हैं.

राज्य चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेस शुरू

एमसीडी चुनावों की तारीखों को लेकर राज्य चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेस शुरू हो चुकी है.

MCD Elections 2022: पिछले MCD चुनाव में बीजेपी ने 281 वार्डों में से 202 में जीत हासिल की थी

MCD Chunav Date: नई दिल्ली नगर निगम, दक्षिण दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम का कार्यकाल गत 18 मई 2022 को ही समाप्त हो चुका है. पिछले नगर निगम चुनाव अप्रैल 2017 में हुए थे. बीजेपी ने 281 वार्डों में से 202 में जीत हासिल की थी. उम्मीदवारों की मौत के कारण 2 सीटों पर मतदान नहीं हो सका था. AAP ने 48 वार्ड जीते थे, जबकि कांग्रेस 27 वार्ड जीतने में सफल रही थी.

MCD Election Date: दिल्ली में इस साल अप्रैल में होने थे नगर निगम के चुनाव

दिल्ली में इस साल अप्रैल में नगर निगम के चुनाव होने थे. हालांकि, केंद्र द्वारा शहर में तीनों नगर निकायों का विलय करने का इरादा व्यक्त करने के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया था. दिल्ली के तीनों नगर निगमों का विलय होने के बाद यह पहला चुनाव होगा.

MCD Chunav Date: भाजपा 30 फीसदी मौजूदा पार्षदों को ही दोबारा मैदान में उतारेगी

भाजपा की दिल्ली इकाई के कई नेताओं ने कहा कि यह कहना तकनीकी रूप से गलत है कि पार्टी अपने सभी मौजूदा पार्षदों के स्थान पर नए चेहरों को टिकट देगी. भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'वार्ड की संख्या में कमी, महिलाओं और अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित सीटों के क्रमवार परिवर्तन और परिसीमन जैसे कई कारकों के चलते लगभग 60-70 फीसदी मौजूदा पार्षद पार्टी टिकट पर अपनी दावेदारी खो सकते हैं.' उन्होंने कहा कि लगभग 30 फीसदी मौजूदा पार्षदों के ही दोबारा भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरने की संभावना है. ऐसे कई कारण हैं, जिनकी वजह से अधिकांश वार्ड में चेहरों को बदलने की जरूरत पड़ रही है. इस साल की शुरुआत में तीन नगर निगमों के एकीकरण से पहले वार्ड की कुल संख्या 272 थी, जो अब 250 हो गई है.'

MCD Chunav Date: उपयुक्त उम्मीदवारों की खोज के लिए AAP कर रही सर्वेक्षण

कांग्रेस नेता अनिल कुमार ने कहा कि 31 अक्टूबर तक टिकट दावेदारों के आवेदन प्राप्त हुए और फिर प्रक्रिया रोक दी गई. हालांकि, टिकट के लिए कुछ पात्र उम्मीदवार थे जो आवेदन नहीं कर सके जिन्हें एक और मौका दिया जाएगा. वहीं, आम आदमी पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी एमसीडी चुनाव में जीतने की क्षमता वाले उपयुक्त उम्मीदवारों को खोजने के लिए एक सर्वेक्षण भी कर रही है.

MCD Chunav Date: कांग्रेस को1,000 इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन प्राप्त हुए

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि पार्टी को एमसीडी चुनाव के लिए 1,000 इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन प्राप्त हुए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शनिवार और रविवार को कई बैठकें कर उम्मीदवार चयन प्रक्रिया पर चर्चा करेगी. उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद पार्टी के ऐसे नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक और मौका दिया जाएगा, जो एमसीडी चुनाव में टिकट के लिए आवेदन नहीं कर सके.

MCD Chunav Date: इस बार भी अपने 60-70% पार्षदों का टिकट काट सकती है बीजेपी

MCD Election Date: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव की घोषणा से ठीक पहले भाजपा की दिल्ली इकाई ने संकेत दिया है कि वह कम से कम 60-70 फीसदी वार्ड पर अपने निवर्तमान पार्षदों को दोबारा मैदान में नहीं उतारेगी. वहीं, कांग्रेस को निगम चुनाव के लिए 1,000 से अधिक इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन प्राप्त हुए हैं. तीन प्रमुख दलों – भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस – ने एमसीडी के 250 वार्ड के चुनाव के लिए अपनी रणनीतियों और उम्मीदवारों के चयन पर काम करना शुरू कर दिया है.

बता दें कि गत 15 वर्षों से दिल्ली नगर निगम में भाजपा सत्ता में है. वर्ष 2017 के एमसीडी चुनाव में भाजपा ने अपने किसी भी सिटिंग पार्षद को टिकट ना देकर एक बड़ा दांव चला था, इसके चलते पार्टी ने एंटी इनकम्बेंसी फैक्टर को काट दिया था और उसे एक बड़ी जीत मिली थी. केंद्र सरकार ने इस साल संसद में एक कानून लाकर तीनों नगर निगमों का एकीकरण करते हुए दिल्ली नगर निगम नाम से एक ही निगम बना दिया. दिल्ली में तीनों नगर निगमों के मर्जर के बाद यह पहला चुनाव होगा. एमसीडी वार्डों का परिसीमन होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं और उन्होंने वार्ड स्तर पर मतदान केंद्र बनाकर उन पर राजनीतिक दलों व आम लोगों सेे आपत्ति व सुझाव भी ले लिए हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, मतदान केंद्रों की सूची पर 31 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज की गई है. इसके बाद निर्वाचन अधिकारियों को सभी वार्डों के मतदान केंद्रों की अंतिम सूची चार नवंबर को आयोग को सौंपने का निर्देश दिया गया था, जो पूरा हो रहा है. छह नवंबर को सभी नए वार्डों की मतदाता सूची तैयार करने का काम भी पूरा हो जाएगा. ऐसे में नगर निगम चुनाव की घोषणा आज होनी लगभग तय मानी जा रही है. पूर्वकालिक तीनों निगम (उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी) के चुनाव के लिए राज्य चुनाव आयोग ने फरवरी में ही चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी. इसके लिए सभी जिलो में पर्यवेक्षक तक नियुक्त कर दिए थे. चुनाव कराने के लिए बिहार के 12 जिलों से 30 हजार ईवीएम मंगाई गई थीं. लेकिन तब चुनाव टल गए थे.

Next Story