दिल्ली

जानिए कारण? दिल्ली में राजीव चौक-केंद्रीय सचिवालय के बीच 21 नवंबर को कुछ घंटों के लिए ठप रहेगी मेट्रो

सुजीत गुप्ता
19 Nov 2021 10:38 AM GMT
जानिए कारण? दिल्ली में राजीव चौक-केंद्रीय सचिवालय के बीच 21 नवंबर को कुछ घंटों के लिए ठप रहेगी मेट्रो
x

अगर आप मेट्रो से सफर करते हैं तो सावधान। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के राजीव चौक-केंद्रीय सचिवालय खंड पर मेट्रो सेवाएं 21 नवंबर को सुबह कुछ घंटों के लिए निलंबित रहेंगी। डीएमआरसी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि 20 और 21 नवंबर की मध्यरात्रि को येलो लाइन के केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर निर्धारित ट्रैक रखरखाव कार्य करने के लिए इस लाइन पर 21 नवंबर की सुबह ट्रेन सेवाओं को संक्षिप्त रूप से रेगुलेट किया जाएगा।

येलो लाइन दिल्ली में समयपुर बादली को गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है। दिल्ली मेट्रो ने आज ट्वीट कर जनता को इस बारे में जानकारी दी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि येलो लाइन के राजीव चौक-केंद्रीय सचिवालय खंड पर मेट्रो सेवाएं निर्धारित ट्रैक रखरखाव कार्य के कारण 21 नवंबर को सुबह कुछ घंटों के लिए निलंबित रहेंगी। इस व्यवस्था के तहत राजीव चौक से केंद्रीय सचिवालय खंड पर मेट्रो सेवा शुरू होने से लेकर सुबह साढ़े सात बजे तक ट्रेन सेवाएं बंद रहेंगी, इसलिए पटेल चौक मेट्रो स्टेश ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू होने तक बंद रहेगा।



सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story