दिल्ली

दिल्ली : 5 स्टार होटल में मॉडल के साथ रेप, FIR दर्ज, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

Arun Mishra
25 Feb 2021 4:45 PM IST
दिल्ली : 5 स्टार होटल में मॉडल के साथ रेप, FIR दर्ज, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
x
पीड़ित के वकील के मुताबिक आरोपी लड़के की फैमिली बड़ी है।

दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में एक युवती के साथ रेप की खबर सामने आई है। ये युवती एक मॉडल बताई जा रही है। युवती ने पुलिस स्टेशन जाकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, एफआईआर में पीड़ित मॉडल (22) ने बताया कि मुंबई से उसका एक पुराना जानकार दिल्ली आया था। यहां आने के बाद उसने लड़की को मिलने के लिए खान मार्किट बुलाया।

लड़की का आरोप है कि वो उसे वहां से एक फाइव स्टार होटल में ले गया और वहां पर उसने लड़की के साथ रेप किया। इतना ही नहीं उस आरोपी ने पीड़ित लड़की को धमकाया भी था। इस घटना के बाद वो लड़की सीधे पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। जिसके बाद दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में मॉलड ने बलात्कार की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़की की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित के वकील के मुताबिक आरोपी लड़के की फैमिली बड़ी है। इन दोनों की पहले जान पहचान थी।

लड़का अपने पिता और दूसरे रिश्तेदार के साथ दिल्ली आया था और यहां वो सबके साथ रुका था। लेकिन बाद में उसने अलग से होटल में एक कमरा बुक किया और लड़की को उस कमरे में ले गया। शिकायत के अनुसार लड़की ने बताया कि 30 जनवरी को आरोपी ने उसे मैसेज किया था और कहा था कि वो एक शादी में दिल्ली आएगा, तब वो उसे मिलेगा। फिर 20 फरवरी की सुबह 5 बजे आरोपी ने मैसेज किया और मिलने के लिए उसे अपने दोस्त के घर बुलाया लेकिन लड़की ने मना कर दिया। फिर दोनों खान मार्किट में मिले। वहां दोनों साथ में खाना खाया। इसके बाद आरोपी लड़की को होटल ले गया था।

इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने कहा कि लड़की की शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज कर ली गई और अब इस मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता के वकील ने बताया कि 22 साल की पीड़िता ने साउथ मुंबई के लड़के पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी लड़के की तलाश में जुटी है। लड़की का मेडिकल हुआ है। पुलिस ने पीड़ित मॉडल का बयान भी दर्ज कर लिया है।


Next Story