- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
मोदी ने पूरे देश को कश्मीर बना दिया, इस नेता ने जामिया पहुंचकर कही ये बात
भारतीय जनता पार्टी की सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला किया है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया पहुंचे यशवंत सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार ने कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों जैसा बनाने का दावा किया था, लेकिन हालात ऐसे बन गए हैं कि अब पूरा देश ही कश्मीर बन गया है.
जामिया के छात्रों को किया संबोधित
बीजेपी छोड़ चुके यशवंत सिन्हा ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर नागरकिता संशोधन कानून का विरोध कर रहे छात्रों को संबोधित किया. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाल ही में सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35ए को हटा दिया ताकि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्ज छीना जा सके. उन्होंने कहा कि यह असहमति के दमन का सिद्धांत है.
पूरा देश कश्मीर बन गया
82 साल के यशवंत सिन्हा ने कहा कि सरकार में मौजूद लोगों ने दावा किया था कि वे लोग कश्मीर को भारत के दूसरे हिस्से जैसा बना देंगे, लेकिन आज पांच महीनों के बाद कश्मीर भारत के दूसरे हिस्सों जैसा तो नहीं बना लेकिन भारत के बाकी हिस्से कश्मीर के जैसे जरूर बन गए.
अपनी बात को समझाते हुए सिन्हा ने कहा कि यदि आजकल कोई कश्मीर में शोपियां, बारामूला या पुलवामा जाता है तो वो सुरक्षा बलों की भारी तैनाती देखेगा, और अब ऐसी ही स्थिति दिल्ली में बन गई है जहां बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं.
पुलिस और गुंडों का फर्क खत्म
जेएनयू हिंसा पर यशवंत सिन्हा ने कहा कि जहां कहीं भी आप देखते हैं हर जगह दमन का चक्र दिखता है. उन्होंने कहा कि पहले वे लोग दमन करने के लिए पुलिस का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब गुंडों का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जेएनयू में जो कुछ हुआ उसमें सरकारी पुलिस और सरकारी गुंडों का जो फर्क था वो सब खत्म हो गया. उन्होंने कहा कि पुलिस यहां बेगुनाह लोगों की मदद नहीं करती है बल्कि गुंडों की मदद करती है, पूरे देश में ये विचित्र स्थिति है.