दिल्ली

एमएसपी लूट सच: धान की फसल में छत्तीसगढ़ के किसानो के साथ पिछले 20 दिन में 41 करोड़ की लूट

Arun Mishra
22 March 2021 7:47 PM IST
एमएसपी लूट सच: धान की फसल में छत्तीसगढ़ के किसानो के साथ पिछले 20 दिन में 41 करोड़ की लूट
x
जय किसान आंदोलन ने आज से शुरू किया है नया एमएसपी लूट केलकुलेटर फॉर्मेट, अब दिखाएंगे 1 फ़सल 1 राज्य , सभी मंडियों में हो रही लूट।

धान की फसल पर छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ हो रही लूट, एमएसपी लूट केलकुलेटर ने दिखाया सच।

● धान की फसल में छत्तीसगढ़ के किसानो के साथ पिछले 20 दिन में 41 करोड़ की लूट।

● भाटापारा मंडी के धान किसानो को उठानी पड़ी 6 करोड़ से ज्यादा की लूट

● जय किसान आंदोलन ने आज से शुरू किया है नया एमएसपी लूट केलकुलेटर फॉर्मेट, अब दिखाएंगे 1 फ़सल 1 राज्य , सभी मंडियों में हो रही लूट।

किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी ₹1868 निर्धारित किया था। लेकिन छत्तीसगढ़ की सभी मंडियों में किसान को औसतन ₹ 1521 ही मिल पाए। यानी छत्तीसगढ़ के किसान को प्रति क्विंटल सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम से भी कम बेचने के कारण ₹347 का घाटा सहना पड़ा।

योगेंद्र यादव ने कहा कि मार्च से 20 मार्च के बीच छत्तीसगढ़ के किसान को धान एमएसपी से नीचे बेचने की वजह से इस बार की फसल में ही 41 करोड रुपए का घाटा हो चुका है। यह धान की छत्तीसगढ़ में तीसरी फ़सल है। अगर यही हाल रहा तो मार्च 2021 से मई 2021 तक किसान को 285 करोड़ के नुकसान का अनुमान है।

सबसे ज्यादा नुकसान अब तक भाटापारा मंडी के धान किसानो को उठाना पड़ा, उनके साथ 6 करोड़ से ज्यादा की लूट हुए है इस बार की फसल में। जबकि कुरुद के किसानो के साथ 4 करोड़ और धमतारी के किसानो के साथ 2 करोड़ की लूट हुई है।

किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि के नाम पर किसानो के साथ प्रधानमंत्री जी यह जो भद्दा मज़ाक कर रहे हैं जय किसान आंदोलन का यह MSP कैलकुलेटर इसका सच देश के सामने ला रहा है।


Arun Mishra

Arun Mishra

Sub-Editor of Special Coverage News

Next Story